LPG Gas e-KYC Process : देश में पिछले टाइम से जिस कदर एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर मांग बढ़ी है, उसने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि पहले की तुलना अब उन्हें देरी से एलपीजी सिलिंडर मिल रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने एलपीजी के सप्लाई सिस्टम को बेस्ट बनाने के लिए नियमों में कुछ परिवर्तन किया है।
एलपीजी गैस सिलिंडर बुकिंग और सब्सिडी (LPG Gas e-KYC Process)
दरअसल, जो भी एलपीजी उपभोक्ता हैं उन्हें ई-केवाईसी करवानी होगी। यदि आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो इसका प्रभाव एलपीजी गैस सिलिंडर बुकिंग और सब्सिडी जैसी चीजों पर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं आप घर बैठे कैसे इस एलपीजी आधार ई-केवाईसी को करवा सकते हैं।
इस तरह काम करवाना है आपको (LPG Gas e-KYC Process)
- यदि आप एलपीजी उपभोक्ता हैं यानी आपके नाम पर एलपीजी गैस कनेक्शन है तो आपको एलपीजी आधार ई-केवाईसी करवानी होगी
- इसमें आपको बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के तहत अपनी पहचान को वेरिफाइंग करना होगा
ये काम आप ऑनलाइन कर सकते हैं।

ई-केवाईसी करवाना क्यों अनिवार्य है ? (LPG Gas e-KYC Process)
- ये इसलिए अनिवार्य है ताकि, गैस सिलिंडर बुक करते टाइम दिक्कत न हो
- गैस डिलिवरी के टाइम कोई परेशानी न हो
- टाइम पर सब्सिडी मिल सके आदि
घर बैठे ऐसे करवाएं ई-केवाईसी (LPG Gas e-KYC Process)
पहला स्टेप
- आपको सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
- इसके बाद आप एप पर अपना मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर दर्ज करें और लॉगिन कर लें।
- इसके बाद आपकी सारी जानकारी जैसे, एजेंसी का नाम, आपका नाम आदि यहां आ जाएगा
दूसरा स्टेप
- फिर आपको एप पर ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन मिलेगा।
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपको ‘Aadhaar FaceRD’ एप को इंस्टॉल करें।
- इसके बाद आपको अपना फेस स्कैन करें और आगे के प्रोसेस को फॉलो करें।
- इसके बाद सबकुछ सही होने पर आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।

