LPG Gas Price: सरकार का LPG सप्लाई पर बड़ा फैसला, सप्लाई दोगुनी, कालाबाजारी पर शिकंजा

Date:

LPG Gas Price: हाल ही में हुए पश्चिम एशिया के तनाव के चलते भारत में LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। जिसके चलते अब सरकार की भी रणनीति बदल गई है सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है जिसके चलते करीब 1.16 लाख ठिकानो पर छपामरी की गई है। वही अब कमर्शियल गैस की सप्लाई का दायरा भी बढ़ा दिया है। LPG Gas Price

पैट्रोलियम मंत्रालय के कड़े रुख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 53 एलपीजी डिस्ट्रीब्युटरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। सरकार का संदेश साफ है कि संकट के समय में आम आदमी के हक की गैस पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

कृषि और फार्मा समेत कई नए सेक्टरों को मिलेगी राहत LPG Gas Price

LPG Gas Price: सरकार का LPG सप्लाई पर बड़ा फैसला, सप्लाई दोगुनी, कालाबाजारी पर शिकंजा

सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को सुरक्षित करने के बाद अब कमर्शियल LPG की सप्लाई उन क्षेत्रों के लिए खोल दी है, जो सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं। अब कमर्शियल एलपीजी की पहुंच इन उद्योगों तक भी होगी इसमें कृषि और फार्मास्यूटिकल्स दवाओं के निर्माण और खेती से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।यूरेनियम, हेवी वॉटर, पेंट, सिरेमिक, फाउंड्री और ग्लास जैसे सेक्टरों को भी अब गैस मिल सकेगी।

सरकार ने इन सेक्टरों की जरूरत का करीब 70% हिस्सा पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए प्रतिदिन 200 टन की सप्लाई लिमिट तय की गई है। मंत्रालय के अनुसार, जब सप्लाई संकट गहराया था, तब पहली प्राथमिकता देश के 33.2 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर मुहैया कराना था। अब स्थिति नियंत्रण में देखते हुए धीरे-धीरे अन्य उद्योगों के लिए भी रास्ते खोले जा रहे हैं।

प्रवासी मजदूरों के लिए छोटा सिलेंडर बना सहारा LPG Gas Price

औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक और फैसला लिया है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की सप्लाई को दोगुना कर दिया गया है। इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि सिलेंडरों की किल्लत की वजह से मजदूरों का काम न रुके और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े।

बता दें कि 12 मार्च से शुरू हुई यह राहत पहले केवल अस्पतालों और स्कूलों तक सीमित थी, जिसे अब रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और ऑटोमोबाइल व टेक्सटाइल जैसे बड़े सेक्टरों तक विस्तार दे दिया गया है। LPG Gas Price

महानगरों से लेकर पटना-लखनऊ तक क्या हैं आज के भाव

आज शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश के प्रमुख शहरों में भाव कुछ इस प्रकार हैं:

शहर      घरेलू सिलेंडर 14.2 kg     कमर्शियल सिलेंडर 19 kg

दिल्ली        903.00                        2,105.00
पटना        1,011.00                     2,365.00
लखनऊ      950.50                       2,201.00
कोलकाता   939.00                       2,208.00
मुंबई         912.50                       2,031.00
जयपुर       916.50                       2,031.00
वही हरियाणा में रसोई गैस कि कीमत 914 से 953 तक है। LPG Gas Price

सरकार की इस सक्रियता से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में न केवल गैस की किल्लत दूर होगी, बल्कि कालाबाजारी पर लगाम लगने से आम उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से सिलेंडर मिलते रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related