LPG new rule: देश में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है इसी के चलते सरकार के द्वारा LPG के संतुलन को बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए जा रहे है ऐसे ही अब सरकार की और से घरेलू गैस से जुड़े नियम में बदलव किया गया है। जिसके चलते विभाग द्वारा जिन घरों में PNG पाइप लाइन का कनेक्शन है वह न तो LPG सिलेंडर ले सकतें है और न ही रिफिल करवा सकतें है।
LPG वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव LPG new rule

इसी के चलते LPG वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है देश में रसोई गैस की बढ़ती मांग और आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने गैस वितरण प्रणाली में बदलाव किया है। इसमें विभाग से साफ किया है की किसी को भी दोनों गैस के कनक्शन रखने की अनुमति नहीं होगी एक परिवार एक ही कनेक्शन रख सकेगा इसमें चाहे PNG का रख ले या फिर LPG का। जिसके चलते शहर में पाइप लाइन गैस सुविधा ही उपलब्ध करवाना है। ताकि सिलेंडर की मांग शहरी क्षेत्र में कम की जा सकें। और ग्रामीण क्षेत्र में LPG की आपूर्ति सिनिश्चित की जा सकें। LPG new rule
क्या हैं नए नियम
सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार गैस उपभोक्ताओं को कुछ बदलावों का पालन करना होगा। इसमें नए नियमों के प्रमुख बिंदु शामिल है इसमें जिन घरों में PNG कनेक्शन है वहां LPG सिलेंडर रखने की अनुमति नहीं होगी और ऐसे उपभोक्ता नया LPG कनेक्शन नहीं ले सकेंगे जिसके चलते सरकारी तेल कंपनियां PNG उपभोक्ताओं को LPG रिफिल उपलब्ध नहीं कराएंगी ऐसे ही जिन परिवारों के पास दोनों कनेक्शन मौजूद हैं उन्हें LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। LPG new rule
हालाँकि कनेक्शन सरेंडर करने पर कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा और नियमों का पालन न करने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। सरकार का कहना है कि देश में LPG की मांग लगातार बढ़ रही है और कई क्षेत्रों में सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर दबाव महसूस किया जा रहा है। ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुसार पाइप्ड गैस नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है, खासकर बड़े शहरों और शहरी इलाकों में। ऐसे में जहां PNG की सुविधा मौजूद है, वहां सिलेंडर की आवश्यकता कम हो जाती है।
इससे किन उपभोक्ताओं को फायदा होगा
सरकार का मानना है कि इस बदलाव से LPG पर पूरी तरह निर्भर परिवारों को अधिक लाभ मिलेगा। इससे खासतौर परग्रामीण और दूरदराज इलाके में रहने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। छोटे शहर जहां PNG नेटवर्क अभी उपलब्ध नहीं उन्हें भी लाभ होगा। LPG new rule

