LPG Price Today: महंगाई का तगड़ा झटक, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, चेक करें अपने शहर के रेट

Date:

LPG Price Today: पश्चमी एशिया में तनाव के चलते भारत में लगातार कई चीजों पर महंगाई की मार पड़ रही है ऐसे ही अब फिर आज 1 अप्रैल से तेल कंपनी की और से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। जिसके चलते आम आदमी की जेब पर अब पहले से ज्यादा आर्थिक बोझ LPG सिलेंडर का होगा। LPG Price Today

यह वृद्धि अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बदलाव के चलते हुआ है। जिसके चलते अब 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक झटके में 218 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।

महानगरों में कमर्शियल गैस की नई दरें LPG Price Today

LPG Price Today: महंगाई का तगड़ा झटका: 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, चेक करें अपने शहर के रेट
LPG Price Today: महंगाई का तगड़ा झटका: 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, चेक करें अपने शहर के रेट

आज से लागू हुई नई दरों के बाद देश के चारों बड़े महानगरों में व्यापार करना महंगा हो जाएगा। सबसे ज्यादा मार कोलकाता पर पड़ी है, जहां कीमतों में 218 रुपये की वृद्धि हुई है।

शहर          पुरानी कीमत          नई कीमत       बढ़ोतरी 

दिल्ली        1,884.50            2,078.50      194
कोलकाता   1,990                 2,208           218
मुंबई        1,835                 2,031           196
चेन्नई        2,043.50            2,246.50       203

घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत LPG Price Today

राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये और पटना में 1,011 रुपये के भाव पर स्थिर है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो आने वाले दिनों में घरेलू रसोई गैस पर भी महंगाई की गाज गिर सकती है।

बाहर खाना होगा महंगा

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और हलवाई की दुकानों पर पड़ेगा। जिसके चलते लागत में वृद्धि: छोटे व्यापारियों के लिए संचालन खर्च बढ़ जाएगा, जिससे उनके मुनाफे में सेंध लगेगी। अब रेस्टोरेंट मालिक इस बोझ को ग्राहकों पर डालेंगे, जिससे बाहर खाना-पीना और स्नैक्स महंगे हो सकते हैं। और चाय की दुकान से लेकर बड़े होटलों तक, हर जगह अब बजट बिगड़ने की आशंका है। LPG Price Today

कीमतों बढ़ने की असली वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव ने ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव हुआ है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मूज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने की आशंका ने कच्चे तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय हलचल का सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related