Mahendragarh to Delhi Bus: हरियाणा में सार्वजानिक परिवाह को मजबूत करने के लिए सरकार की और से लगातार कई नए प्रयास किये जा रहे है जिसके चलते अब हरियाणा रोडवेज की ओर से महेंद्रगढ़ से वाया झज्जर होते हुए दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। स्थानीय विधायक कंवर सिंह ने इस नई बस सुविधा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जनता के लिए सरहानीय कदम है।
हालाँकि अब से पहले इस रूट पर सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को रस्ते में उतरकर बस बदलनी पड़ती थी जिसके चलते यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना कारण पड़ता था। इससे पैसे के साथ साथ समय भी ज्यादा खर्च होता था।
ये रहेगा पूरा रूट चार्ट और टाइम Mahendragarh to Delhi Bus
रोडवेज डिपो के जीएम देवदत्त के मुताबिक यह बस नारनौल डिपो की बताई जा रही है और यह महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 7 बजे चलेगी और कनीना, नाहड़, कोसली, धारौली, सुबाना, बहादुरगढ़ और पीरागढ़ी जैसे स्थानों पर रुकते हुए यह दिल्ली के कश्मीरी गेट तक जाएगी।

इस बस के वापिस आने का समय दोपहर करीब 12 बजे यह बस दिल्ली से वापसी के लिए चलेगी और सहम करीब 4 बजे 15 मिनट पर बस महेंद्रगढ़ पहुंच जाएगी। इस बस का किराया मात्र 140 रुपये प्रति सवारी एक साइड का रखा गया है। जो निजी वाहन या फिर टैक्सी के मुकाबले काफी कम है।
नौकरीपेशा और छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा Mahendragarh to Delhi Bus
इस नई बस सेवा शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ उन लोगों को होगा जो हर रोज दिल्ली तक का सफर बस से करतें है और इसके अलावा दिल्ली में पढ़ने वाले छात्रों को भी इस बस से काफी लाभ होगा। विधायक कंवर सिंह ने कहा कि इस रूट पर बस चलने के लिए लगातार जनता की ओर से मांग की जा रही है ओर अब यह बस सेवा शुरू कर दी गई है जिसे अब लोगों को बस के लिए घंटों इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। ओर न ही बार बार बस बदलने की आवश्यकता होगी। Mahendragarh to Delhi Bus
जल्द ही मथुरा, आगरा और पिलानी के लिए भी चलेंगी बसें
परिवहन विभाग केवल यहीं रुकने वाला नहीं है। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान संकेत दिए कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से जल्द ही अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी जोड़ी जाएगी। आने वाले समय में आगरा, मथुरा और राजस्थान के पिलानी जैसे लंबे रूटों पर बसें चलाने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना है कि लोग अपने निजी वाहनों को छोड़कर रोडवेज की बसों में सफर करने को प्राथमिकता दें।

