Mankirt Aulakh live show: गुरुग्राम में पंजाबी गायक मनकीरत औलख के शो में हंगामा

Date:

Mankirt Aulakh live show: गुरुग्राम के सेक्टर 29 में होली के दौरान पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का लाइव शो चल रहा था जिसके चलते शो के दौरान ही कुछ युवकों में विवाद हो गया। यह विवाद नाचने और मच के पास पहुंचने के कारन कहासुनी हो गई और देखते ही कहासुनी ढाका मुक्की में बदल गई।

हालाँकि मोके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत स्तिथि को संभाल लिया। हलाकि इस मामले में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई है और न ही किसी की और से कोई भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह कार्यक्रम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जिमखाना क्लब, सेक्टर 29 में आयोजित था। Mankirt Aulakh live show

कार्यक्रम में कैसे शुरू हुआ विवाद Mankirt Aulakh live show

Mankirt Aulakh live show: गुरुग्राम में पंजाबी गायक मनकीरत औलख के शो में हंगामा

जानकारी के मुताबिक होली कार्यकर्म सेलिब्रेशन के लिए यह आयोजन किया गया था जिसके चलते गुरुग्राम और दिल्ली के लोग यहाँ इकठे हुए थे लेकिन बीच में से कुछ लोगों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है की बवाल मचने वाले लोग नशे में थे। Mankirt Aulakh live show

कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं के बीच डांस फ्लोर के पास जगह को लेकर बहस हो गई। एक युवक ने मंच के पास जाने की कोशिश की जिसके चलते आपस में बहस बढ़कर धक्का मुक्की तक पहुंच गई , हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया।

मनकीरत औलख ने मंच से कही हल्की टिप्पणी

घटना के दौरान मंच पर प्रदर्शन कर रहे पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने माहौल हल्का करने के लिए मजाकिया अंदाज में कहा कि होली का उत्सव अक्सर उत्साह और शोरगुल के साथ मनाया जाता है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने ढोल बजा रहे कलाकारों को थोड़ी देर रुकने के लिए कहा ताकि सुरक्षा कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी हो सके। इसके बाद कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुका और फिर दोबारा शुरू हुआ।

पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

घटना के समय क्लब परिसर में पहले से पुलिस मौजूद थी। पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे युवाओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप के अनुसार यह घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई थी वाद में शामिल अधिकांश युवक एक दूसरे को जानते थे। मौके पर ही आपसी समझौता हो गया।

बड़े आयोजनों में सुरक्षा क्यों जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार त्योहारों और बड़े संगीत कार्यक्रमों में अक्सर बड़ी भीड़ जमा होती है। ऐसे आयोजनों में सुरक्षा प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण होता है। त्योहारों के दौरान आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट में उत्साह अधिक होता है और कई बार शराब का सेवन भी होता है। ऐसे में आयोजकों को सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में बड़े शहरों में आयोजित लाइव शो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियम और कड़े किए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related