Masoom Sharma Controversy : हरियाणा सिनेमा के मशूहर सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बता दें कि शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया, जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के बीच हंगामा खड़ा हो गया।
गाली का प्रयोग करने पर हुआ विवाद (Masoom Sharma Controversy)
मिली सूचनाओं के मुताबिक, मासूम शर्मा कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान परफॉर्मेंस के मध्य उन्होंने कथित रूप से गाली का उपयोग किया, जिससे माहौल अचानक गर्म हो गया। कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया, जबकि कई दर्शकों ने इस व्यवहार को अनुचित बताया।

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के विवाद (Masoom Sharma Controversy)
यह पहली बार नहीं है जब मासूम शर्मा अपने स्टेज व्यवहार को लेकर विवादों से घिरे हो। इससे पहले भी उनके खिलाफ मंच से आपत्तिजनक शब्दों के उपयोग को लेकर आलोचना हो चुकी है। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और आयोजकों पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स सिंगर के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और सार्वजनिक मंचों पर जिम्मेदारी के साथ अच्छे आचरण और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

