MI vs KKR: वानखेड़े में आज महासंग्राम, क्या रोहित-सूर्या के आगे टिक पाएगी कोलकाता

Date:

MI vs KKR: देश में सबसे दिलचस्प क्रिकेट IPL की शुरआत कल 28 मार्च से हो चुकी है जिसके चलते क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज दूसरा मैच होगा जिसपर सभी की निगाहे टिकी हुई है। यह मुकाबला आज शाम करीब 7 बजे 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) और गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के बिच होने जा रहा है। MI vs KKR

यह मैच आज शाम 7: 30 पर शुरू होगा। एक तरफ मुंबई का अपना घर है, जहाँ उनका रिकॉर्ड अभेद्य रहा है, तो दूसरी तरफ कोलकाता की टीम है जो अपने पिछले गौरव को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

वानखेड़े में मुंबई का राज दिलचस्प MI vs KKR 

MI vs KKR: वानखेड़े में आज महासंग्राम, क्या रोहित-सूर्या के आगे टिक पाएगी कोलकाता
MI vs KKR: वानखेड़े में आज महासंग्राम, क्या रोहित-सूर्या के आगे टिक पाएगी कोलकाता

अगर इतिहास के पन्नों को पलटें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता पर हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 35 मुकाबलों में से 24 बार बाजी मुंबई के हाथ लगी है, जबकि कोलकाता को सिर्फ 11 जीत नसीब हुई हैं। वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहाँ का अंतर और भी चौकाने वाला है; यहाँ खेले गए 12 मैचों में से 10 बार मुंबई ने कोलकाता को धूल चटाई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर को इस मैदान पर जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। MI vs KKR

मुंबई इंडियंस

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इस टीम में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा जैसे मैच विनर मौजूद हैं। लेकिन असली ताकत गेंदबाजी में है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी नई गेंद से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने का माद्दा रखती है। टीम में मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी नामों ने संतुलन को और मजबूत कर दिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता के लिए चिंता की बात उनके प्रमुख गेंदबाजों का बाहर होना है। हर्षित राणा, आकाशदीप और मथीश पथिराना जैसे तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी का पूरा जिम्मा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के कंधों पर होगा। हालांकि, केकेआर की बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे आक्रामक ओपनर्स के साथ रिंकू सिंह और मनीष पांडे मध्यक्रम को मजबूती देते हैं।

पिच और मौसम का मिजाज MI vs KKR

वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच हमेशा से बल्लेबाजों की स्वर्ग रही है। यहाँ की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड बिजली की तरह तेज, जिसका मतलब है कि आज रनों की बारिश तय है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग और उछाल मिल सकता है, लेकिन ओस की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

मौसम अपडेट: मुंबई में आज मौसम सुहावना रहेगा। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि 25% बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन मैच में किसी बड़े व्यवधान की आशंका कम ही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related