Motorola G57 Power 5G: Motorola कंपनी लगातार मार्किट में अपने बेहतरीन प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कंपनी के सभी फ़ोन कम कीमत में ज्यादा फीचर्स को टारगेट करते है ऐसे ही कंपनी का Motorola G57 Power 5G इस समय काफी चर्चा का बटोर रहा है। फ़ोन के फीचर्स के हिसाब से पहले ही यह काफी बेहतरीन प्राइस के साथ आता था लेकिन अब डिस्काउंट और ऑफर्स के चलते यह सिर्फ 14 हज़ार से भी कम में आएगा। यह फ़ोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बड़ी बैटरी बैकअप के सह ही बेहतरीन परफॉर्मेंस के दीवाने है । आइये जाने इस फ़ोन के कुछ खास फीचर्स…
Motorola G57 Power 5G जबरदस्त ऑफर
Motorola G57 Power 5G की ऑनलाइन कीमत करीब 14400 रुपये के बताई जा रही है। लेकिन कुछ समय के डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद यह कीमत घटकर 14 हजार रुपये से कम हो सकती है। जिसके चलते यह फ़ोन काफी जबरदस्त अपने सेगमेंट में निकलकर आता है। इस फ़ोन में बैंक ऑफर के जरिए तत्काल छूट के आलावा लगभग 700 रुपये तक कैशबैक और एक्सचेंज में पुराना फोन देकर अतिरिक्त बचत भी मिल रही है ।
बड़ी बैटरी और ज्यादा रैम पर खास जोर
इस फ़ोन की खास बात यह है कि इस फ़ोन में बड़ी बैटरी जो 7000mAh तक की है जिसे एक बार चार्ज करने के बाद लम्बे समय तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा रैम भी देखने को मिलती है। जिससे यह फ़ोन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग में बहुत ही बेहतर पेरोर्मन्स देता है। इस फ़ोन में 16GB रैम के बाद 8GB रैम बढ़ने का भी विकल्प दिया गया है। जिससे मल्टीटास्किंग करनी और भी आसान हो जाती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Motorola G57 Power 5G में करीब 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलता है जो रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1050 निट्स तक ब्राइटनेस आती है और मजबूत डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी मिलता है। इससे गेम खेलने का अनुभव भी बेहतर होता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सही परफॉर्मेंस देता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिससे यूजर्स को ज्यादा फाइल और ऐप्स रखने में आसानी होती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola G57 Power 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जो 50MP मुख्य कैमरा 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
चार्जिंग सपोर्ट
7000mAh बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज की जा सकती है। इस फ़ोन में साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है, और MIL मानक की मजबूती भी मिलती है।
Motorola G57 Power 5G उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। यह फ़ोन यह खास तौर पर छात्रों, के लिए और गेमिंग यूजर्स और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए ज्यादा उपयोगी विकल्प हो सकता है।

