Namo Bharat corridor: दिल्ली। अब पुरे प्रदेश में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे है ऐसे ही अब दिल्ली से फरीदाबाद और पलवल के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य शुरू किया जा चूका है। जिसके चलते करीब 72 किलोमीटर लम्बा काले खां से पलवल तक का कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। यह फरीदाबाद व बल्लभगढ़ जैसे शहरों को आपस में जोड़ेगा। इसी के चलते दिल्ली से पलवल सिर्फ 50 मिनट में पंहुचा जा सकेगा।
दिल्ली से पलवल तक नई तेज रफ्तार रेल योजना Namo Bharat corridor

यह नया और अहम कदम एनसीआर में तेजी से बढ़ती आबादी और रोजाना दिल्ली आने जाने वाले लाखों यात्रियों को देखते हुए सरकार रैपिड रेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद अब कई नए रूट प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं Namo Bharat corridor
– दिल्ली पानीपत करनाल रूट और दिल्ली एसएनबी अलवर रूट के अलावा दिल्ली फरीदाबाद पलवल रैपिड रेल कॉरिडोर और परिवहन विशेषज्ञों का कहना है कि इन कॉरिडोर के बनने से एनसीआर के शहरों के बीच आर्थिक और सामाजिक संपर्क मजबूत होगा और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रस्तावित स्टेशन और रूट Namo Bharat corridor
प्रारंभिक योजना के अनुसार यह रैपिड रेल लाइन दिल्ली के सराय काले खां मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब से शुरू होगी। इसके बाद ट्रेन दक्षिण दिल्ली और हरियाणा के कई प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसमें मुख्या ये स्टेशन हो सकते है इसमें सराय काले खां , बदरपुर , ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर 12 फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, अदि। यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के समानांतर विकसित किए जाने की संभावना है ताकि दोनों प्रणालियों के बीच बेहतर इंटरचेंज मिल सके। Namo Bharat corridor
सफर का समय आधा होने की उम्मीद
फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। हजारों कर्मचारी रोजाना दिल्ली और आसपास के शहरों से यहां आते जाते हैं। इसी के चलते परिवहन विश्लेषकों के अनुसार रैपिड रेल शुरू होने के बाद पलवल से दिल्ली का सफर लगभग 45 से 50 मिनट में पूरा होगा और फरीदाबाद से दिल्ली का सफर करीब 20 से 25 मिनट जिसके चलते एनएच 44 और लोकल ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।
परियोजना से जुड़े प्रमुख कदम अभी सर्वे और प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की तैयारी की जाएगी फिर भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा और टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिर निर्माण कार्य शुर किया जाएगा। अनुमान है कि निर्माण शुरू होने के बाद लगभग चार साल में ट्रैक और स्टेशन तैयार हो सकते हैं। Namo Bharat corridor
जेवर एयरपोर्ट से भी जुड़ सकती है रैपिड रेल
भविष्य में इस कॉरिडोर को उत्तर प्रदेश के जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने की भी योजना पर चर्चा चल रही है। इससे दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल से एयरपोर्ट पहुंचना और आसान हो सकता है। सराय काले खां स्टेशन को मुख्य ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां से यात्री अलग अलग रैपिड रेल लाइनों में आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।

