Narwana Development : नरवाना में होंगे विकास कार्य: खुलेगा महिला थाना, बनेगा नया बस स्टैंड

Date:

Narwana Development : बजट में सीएम ने नरवाना में महिला थाना खोलने की घोषणा की है। इससे महिलाओं को काफी लाभ होगा। नरवाना क्षेत्र की सीमा पंजाब के साथ लगती है। कई बार महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर लगभग 100 किलोमीटर दूर जींद महिला थाना में आना पड़ता है।

नरवाना में खुलेगा महिला थाना (Narwana Development)

इसके अतिरिक्त कई बार महिला थाना में पंचायत भी होती हैं और दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात महिला थाना प्रभारी के सामने रखते हैं। ऐसे में यदि एक महिला थाना नरवाना में भी खुल जाएगा तो इससे महिलाओं को काफी लाभ होगा, उनको अपनी शिकायत लेकर जींद नहीं आना पड़ेगा। इसके अलावा महिला थाना जींद पर भी कामकाज का कुछ बोझ कम हो जाएगा। जिले में दो महिला थाने खुलने से केसों को सुलझाने में भी तीव्रता आएगी।

महिला थाना प्रभारी मोनिका ने कहा कि इसमें सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को होगा। उनको बहुत दूर से जींद नहीं आना पड़ेगा। इसके अलावा मामले सुलझाने की गति भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि महिला थाना में प्रतिदिन औसतन चार-पांच मामले आते रहते हैं।

पिपलथा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को होगा फायदा (Narwana Development)

गांव पिपलथा में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। गांव पिपलथा में इस समय हेल्थ सब-सेंटर चल रहा है। यहां पर तीन कमरे का भवन है। अब इसे अपग्रेड करके यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए बड़े भवन की जरूरत होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने के बाद सबसे बड़ी सुविधा यहां डिलीवरी की होगी। इससे आसपास के गांवों की गर्भवति महिलाओं को काफी लाभ होगा।

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से यहां स्टाफ भी बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं को पिपलथा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से काफी मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने वैसे तो खिल्लाखेड़ी, धर्मगढ़, पिपलथा व झांझ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भेजी हुई थी। अब मुख्यमंत्री ने पिपलथा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा बजट में की है।

Narwana Development: Development work will be done in Narwana: Women's police station will open, new bus stand will be built
Narwana Development: Development work will be done in Narwana: Women’s police station will open, new bus stand will be built

 

नरवाना के नागरिक अस्पताल में खुलेगा डायलसिस सेंटर (Narwana Development)

नरवाना के नागरिक अस्पताल में डायलसिस सेंटर खुलेगा। यहां पर पहले 50 बेड का अस्पताल था, जिसको 100 बेड का करने की घोषणा सरकार ने पहले ही कर दी थी। अब इसका बजट में भी नरवाना के नागरिक अस्पताल को 100 बेड का करने की घोषणा की है। इसके अलावा इस अस्पताल में डायलसिस सेंटर खोलने की भी घोषणा की है। नरवाना का नागरिक अस्पताल 100 बेड का होने पर यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं में काफी मजबूती आएगी।

स्टाफ के साथ-साथ जरूरी सुविधाएं भी इस अस्पताल में बढ़ जाएंगी। इस समय नागरिक अस्पताल जींद में पीपीपी मोड के तहत डायलसिस की सुविधा है। नरवाना में भी यह सुविधा पीपीपी मोड पर उपलब्ध होगी। नागरिक अस्पताल जींद में प्रतिदिन 20 मरीज डायलसिस करवाने आते हैं। नरवाना में भी यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी लाभ होगा।

नरवाना बस स्टैंड की बनेगी नई बिल्डिंग (Narwana Development)

नरवाना में बस स्टैंड की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। नरवाना बस स्टैंड व वर्कशाप 10 एकड़ में बनी हुई है। यहां अलग-अलग रूट पर जाने के लिए 12 बूथ बनाए जाएंगे। नरवाना से हिसार व चंडीगढ़ जैसे लंबे रूटों की बस चलती है। जींद जिले में रोडवेज डिपो के तीन उपकेंद्र हैं। इसमें जींद, सफीदों व नरवाना शामिल हैं। जींद डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 160 से अधिक है, जिसमें से नरवाना उपकेंद्र के अधीन 30 बस आती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related