Narwana Railway Road : नरवाना में रेलवे रोड पर स्टेशन के पास बनाई जाएगी नई सिरे से सड़क

Date:

Narwana Railway Road : नरवाना नगर परिषद के कार्यकाल को चार साल पूरे होने जा रहे हैं। लेकिन जो विकास कार्यों को गति मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पाने के कारण शहरवासियों में रोष है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के संज्ञान में मामले आने पर उन्होंने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र दूहन, चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, सचिव संदीप कुमार के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री कृष्ण बेदी ने अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।

यहां होगा सिरे से नई सड़क का निर्माण (Narwana Railway Road)

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या रेलवे रोड सड़क की है, क्योंकि रेलवे स्टेशन तो बहुत सुंदर बन गया, लेकिन उसके सामने की सड़क में गड्ढे होने के कारण उसको नए सिरे से बनवाने की जरूरत है। अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया कि वह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग बनवा दे और नगर परिषद की ओर से पेमेंट हो जाए। यह सड़क परशुराम चौक से कैनाल रोड पर महावीर चौक तक बनवाई जाएगी।

Narwana Railway Road: A new road will be constructed near the station on Railway Road in Narwana.
Narwana Railway Road: A new road will be constructed near the station on Railway Road in Narwana.

 

नरवाना में होंगे ये विकास कार्य (Narwana Railway Road)

पांच करोड़ रुपये से डिजीटल लाइब्रेरी के लिए डेढ़ एकड़ जमीन की जरूरत है, स्थान बदलने का पत्राचार किया जाएगा। वहीं लक्ष्मी नगर, शास्त्री नगर व बड़ बस्ती में गली बनवाने के लिए वर्क आर्डर हो चुका है, लेकिन पानी व सीवरेज की पाइप लाइन दबने के कारण गली नहीं बन पा रही थी। अब एक सप्ताह में 3.80 करोड़ रुपये के काम शुरू करवा दिए जाएंगे। नगर परिषद की नई इमारत बनवाने के लिए सीएम कोड लग चुका है। दिसंबर तक बिल्डिंग प्लान बनना था, लेकिन इमारत कहां बनाई जाए, इससे देरी हो गई। नगर परिषद की सीमा बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई है, ताकि शहर का विस्तार हो सके। 49 लाख रुपये से प्रेम कबाड़ी रोड की सीसी सड़क बनाने को लेकर सिरे चढ़ाना है। पुराने पेडिंग पड़े कामों को टेंडर लगाने व उनको शुरू करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

शहर में 50 लाख रुपये से गलियों व सड़कों पर पेचवर्क को लेकर टेंडर लगाया जाएगा (Narwana Railway Road)

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आमजन को परेशानी नहीं हो, इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है। शहर में 50 लाख रुपये से गलियों व सड़कों पर पेचवर्क लगाने का अलग से टेंडर लगवाया जाएगा। रात्रि सफाई कार्य का भी टेंडर लगवाया जाएगा। शहर की टूटी पुलियों को शीघ्र ही ठीक करवाया जाएगा। शहर में कचरा डालने की जगह न बचने के कारण निर्धारित जगह का टेंडर लगवाया जाएगा। शहर में स्ट्रीट लाइटों की जरूरत को भी ध्यान में रखते हुए नई लाइटें टेंडर के माध्यम से खरीदी जाएंगी। इसके अतिरिक्त अन्य कई काम है, जिनको पूरा करवाया जाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related