Naya Agra City Project: एनसीआर और दिल्ली के विस्तार को नई दिशा देने के लिए नया आधुनिक शहर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। यह शहर यमुना एक्सप्रेसवे के पास ही विकसित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह शहर करीब 14480 हेक्टेयर क्षेत्र में बैसय जाएगा। Naya Agra City Project
इसमें करीब 60 गावों को शामिल किया जाएगा। इस नई योजना में क्षेत्र पर्यटन, उद्योग और आवास का मिश्रित शहरी केंद्र बनेगा। इस परियोजना से करीब 10 लाख नए रोजगार पैदा होंगें। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के पास यह नया क्षेत्र बनेगा। जो दिल्ली और NCR से सीधा जुड़ेगा और अर्थव्यवस्था को विकास की नई दिशा मिलेगी।
नया आगरा शहर परियोजना क्या है Naya Agra City Project

UP सरकार की और से इस शहर को यमुना एक्सप्रेसवे के पास विकसित करने के लिए नया कॉरिडोर और बड़ा आर्थिक क्षेत्र केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत नया आगरा शहर विकसित होगा। यह परियोजना आगरा शहर के पारंपरिक पर्यटन मॉडल को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ने का प्रयास है। शहर को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यहां पर्यटन, उद्योग, आवास और पर्यावरण संतुलन एक साथ विकसित हो सकें।
मास्टर प्लान 2041 के तहत होगा विकास
प्राधिकरण द्वारा तैयार मास्टर प्लान 2041 में इस नए शहर के लिए विस्तृत ढांचा तय किया गया है। इसमें पर्यटन, ग्रीन एरिया, आवासीय क्षेत्र और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए अलग अलग जोन निर्धारित किए गए हैं। इसमें प्रमुख बिंदु कुछ इस प्रकार कर की कुल क्षेत्र लगभग 14480 हेक्टेयर का होगा जिसमे से करीब 60 गांव विकास योजना में शामिल होंगें और लगभग 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगें जिसके चलते रहने और काम करने के लिए करीब 15 लाख लोगों की क्षमता होगी। Naya Agra City Project
पर्यटन और मनोरंजन का बड़ा केंद्र बनने की तैयारी
नया आगरा शहर को विशेष रूप से पर्यटन और मनोरंजन गतिविधियों का केंद्र बनाने पर जोर दिया गया है। जिसके चलते इसमें रिवर फ्रंट विकास और बोटिंग और वॉकवे के अलावा थीम आधारित पर्यटन क्षेत्र होगा जैसे प्रदर्शनी और ट्रेड सेंटर भी होंगें। पर्यटन क्षेत्र में लगभग 405 हेक्टेयर भूमि दो प्रमुख जोन में विकसित की जाएगी जहां विभिन्न प्रकार के होटल और रिसॉर्ट बनाए जाएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों के लिए नए आकर्षण तैयार होंगे। Naya Agra City Project
पर्यावरण संरक्षण पर भी रहेगा जोर
इस परियोजना में पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए 823.7 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीन रिवर बफर जोन बनाने की योजना है। जिसके चलते विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे और जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे पर्यावरण में कोई बदलाव न हो और प्राकृतिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा । शहरी पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े शहरों के विकास में ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर अब अनिवार्य हिस्सा बनता जा रहा है।
खेल गांव और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं
मास्टर प्लान में आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी कई सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। जैसे लगभग 100 हेक्टेयर में गोल्फ कोर्स और करीब100 हेक्टेयर में स्पोर्ट्स विलेज के अलावा शहर और जिला स्तर के छह बड़े पार्क विकसित किये जाएगें। लगभग 460 हेक्टेयर मनोरंजन और ग्रीन स्पेस तैयार होंगें।
वेलनेस टूरिज्म पर विशेष ध्यान
नया आगरा शहर को वेलनेस और हेल्थ टूरिज्म का केंद्र बनाने की भी योजना है। जिसके चलते संभावित सुविधाएं भी इस शहर में होंगी इसमें योग और ध्यान केंद्र और आयुर्वेदिक उपचार केंद्र के अलावा प्राकृतिक चिकित्सा सेवाएं और बायोफिलिक वेलनेस स्पेस जैसी सुविधाए होंगीं। Naya Agra City Project

