nta : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरउ से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) का आयोजन देशभर में तय एग्जाम सेंटरों पर 3 मई को करवाया जायेगें, जिसके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जो भी छात्र इस एग्जाम में हिसा लेने जा रहे हैं वे तुरंत ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के द्वारा परीक्षार्थी अपने एग्जाम शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
3 मई को एक शिफ्ट में संपन्न होंगे एग्जाम (nta)
हमारे पाठकों को बता दें कि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तरफ से नीट यूजी एग्जाम का आयोजन देशभर के 552 शहरों एवं 14 विदेशी सेंटर्स पर पेन एवं पेपर मोड में 3 मई 2025 को आयोजित करवाए जायेंगे। परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में होगा जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी।

कैसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड ? (nta)
- नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर neet.nta.nic.in विजिट करें।
- इसके बाद आप होम पेज पर LATEST NEWS में Advance City Intimation for NEET(UG) – 2026 पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद आप एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद फिर आप सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड ? (nta)
एग्जाम की तैयारी कर रहें सभी छात्र ध्यान अवश्य रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र परीक्षा से 3 से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी स्टूडेंट्स जब भी परिक्षा देने जाएं तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एग्जाम देने वाले छात्र किसी प्रकार की समस्या है तो, आप ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स हेल्प लाइन नंबर 011- 40759000/011- 69227700 अथवा e-mail neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

