oneplus 15t price in india : वन प्लस का नया मॉडल लांच, शानदार फीचर्स, देखें कीमत

Date:

oneplus 15t price : चाइनीज कंपनी का वन प्लस फोन का नया मॉडल इंडिया में फिर से धमाल मचाने के लिए आ रहा है। जी हां, अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 15T इन दिनों टेक मार्केट में काफी चर्चा में है। कंपनी इसे 24 मार्च को चीन में लॉन्च करने जा रही है और लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स कन्फर्म हो चुके हैं। बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा सेटअप के साथ यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री करने को तैयार है।

बता दें कि OnePlus 15T को 24 मार्च को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) चीन में लांच किया जाएगा। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लॉन्च के बाद ऑनलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए आएगा। इसके बाद इंडिया में भी इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। वन प्लस 15 टी फोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर में उपलब्ध होगा।

oneplus 15t के 5 वेरिएंट

  • 12GB + 256GB
  • 12GB + 512GB
  • 16GB + 256GB
  • 16GB + 512GB
  • 16GB + 1TB
oneplus 15t price india feature camera battery
oneplus 15t price india feature camera battery

oneplus 15t की कीमत

वन प्लस कंपनी ने 15 टी मॉडल का अभी तक आधिकारिक रूप से तो प्राइस का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसकी कीमत OnePlus 13T से ज्यादा होगी। OnePlus 13T की शुरुआती कीमत करीब 39,000 रुपये थी, ऐसे में नया मॉडल इससे ऊपर लॉन्च हो सकता है।

oneplus 15t डिस्पले, डिजाइन और फीचर्स

OnePlus 15T में फ्लैट डिजाइन और प्रीमियम मेटल फ्रेम मिलेगा। पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। oneplus 15t फोन में 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस) के साथ-साथ TUV Rheinland Eye Protection और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलेगा।

oneplus 15t price india feature camera battery
oneplus 15t price india feature camera battery
oneplus 15t की परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

oneplus 15t स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसके अलावा oneplus 15t 165fps तक गेमिंग सपोर्ट सिस्टम और 44 लाख+ बेंचमार्क स्कोर (कंपनी दावा) होगा। वहीं ColorOS 16 (Android 16 आधारित) 4 साल OS अपडेट + 5 साल सिक्योरिटी अपडेट होंगे।

oneplus 15t के कैमरा फीचर्स

oneplus 15t फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं 50MP Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा होगा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम) की फैसिलिटी होगी। इन सब के अलावा 7x लॉसलेस डिजिटल जूम और 4K Ultra HD Live View होगा। वन प्लस के इस नए मॉडल में “Shadowless Capture” फीचर (जेस्चर से फोटो क्लिक) की सुविधा भी होगी।

oneplus 15t का बैटरी बैकअप

OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh की Glacier बैटरी होगी। कंपनी के मुताबिक इसमें 10.3 घंटे MOBA गेमिंग, 22.8 घंटे वीडियो प्लेबैक और 13 घंटे नेविगेशन तक बैटरी चलेगी।


ये खबर भी पढ़ें : Poco X8 Pro और X8 Pro Max भारत में लॉन्च

Poco X8 Pro और X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी ने उड़ाए होश

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related