OnePlus Nord 6 की पहली झलक: 7,000mAh बैटरी और नए लुक के साथ मचाएगा तहलका

Date:

OnePlus Nord 6: OnePlus शुरू से ही भारत में काफी जबरदस्त फ़ोन लॉन्च करता आ रहा है जिसके चलते OnePlus के फ़ोन भारत में प्रीमियम सेगमेंट के ज्यादा बिकते है लेकिन इस बार कंपनी की और से मिड रेंज सेगमेंट में नया प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है। यह Nord 6 के रप में मार्किट में उतरेगा।

कंपनी की और से केवल Nord 6 ही नहीं बल्कि OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को ही पेश करेगी। हलाकि अभी तक आधिकारिक रूप से ऐसा कोई भी बयान नहीं आया है लेकिन टीजर से लीक हुई तस्वीरों से इस फोन से पर्दा उठा है।

लीक तस्वीरों ने खोला डिजाइन का राज OnePlus Nord 6

OnePlus Nord 6 की पहली झलक: 7,000mAh बैटरी और नए लुक के साथ मचाएगा तहलका
OnePlus Nord 6 की पहली झलक: 7,000mAh बैटरी और नए लुक के साथ मचाएगा तहलका

Nord CE 6 के लुक्स को लेकर काफी समय से सस्पेंस बनाना हुआ था लेकिन अब इस लीक तस्वीरों से इस फ़ोन की लुक्स देखने को मिली है। यह फ़ोन कला रंग के क्लासिक लुक के साथ देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा मॉड्यूल में दिख रहा है, जहां ऊपर बाईं ओर एक चौकोर आकार का सेटअप दिया गया है। इसमें दो बड़े कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश को जगह मिली है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन्स की प्लेसमेंट इसे एक प्रीमियम लुक दे रही है, जो युवाओं को अपनी ओर खींचने के लिए काफी है।

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड: 7,000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर

OnePlus Nord CE 6 Lite को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं,कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.7-इंच की LCD स्क्रीन होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 7,000mAh की बैटरी की हो रही है, जो आमतौर पर इस सेगमेंट के फोन में नहीं देखी जाती।

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होने की संभावना है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर काम करेगा।

क्या होगी संभावित कीमत और कब मिलेगा मौका OnePlus Nord 6

बाजार के जानकारों का मानना है कि OnePlus अपनी आक्रामक प्राइसिंग रणनीति को जारी रखेगा। OnePlus Nord CE 6 Lite के बेस मॉडल (6GB RAM + 128GB) की शुरुआती कीमत ₹23,000 के आसपास हो सकती है। लेकिन बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹20,000 से भी नीचे आ सकती है।

अगर लीक हुई जानकारियां सही साबित होती हैं, तो मई का महीना टेक लवर्स के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। हालांकि, जब तक कंपनी खुद आधिकारिक मुहर नहीं लगाती, तब तक इन स्पेसिफिकेशन्स को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related