OnePlus Nord 6: OnePlus कंपनी शुरू से ही काफी जबरदस्त प्रोडक्ट लॉन्च करती आ रही है। जिसके चलते आज शाम करीब 7 बजे भारत में कंपनी अपना सबसे जबरदस्त फ़ोन OnePlus Nord 6 को पेश करने जा रही है जिसके चलते इस बार कंपनी का पूरा फोकस फ़ोन की बैटरी पर है। और AI फीचर पर है। लीक और आधिकारिक टीजर के मुताबिक इस फ़ोन में 9000mAh की बैटरी दी गई है।
जो सेगमेंट में सबसे बड़ी है वही कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यूजर्स को बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फोन आसानी से 2.5 दिन से ज्यादा का साथ निभाएगा।
स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 और 12GB रैम OnePlus Nord 6

परफॉर्मेंस के मामले में भी वनप्लस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 12GB LPDDR5X रैम और सुपरफास्ट UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। गेमिंग लवर्स और हैवी यूजर्स के लिए यह कॉम्बिनेशन काफी स्मूथ अनुभव देने वाला है। वनप्लस के आधिकारिक पोर्टल पर बनी माइक्रोसाइट ने इन स्पेसिफिकेशन्स पर पहले ही मुहर लगा दी है जिसके चलते इस फ़ोन की चर्चा और भी तेज हो गई है।
कैमरे में AI और शानदार सेल्फी OnePlus Nord 6
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया जनरेशन को ध्यान में रखते हुए 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो मल्टी-फोकस तकनीक से लैस है। OnePlus Nord 6
इसका मतलब है कि कम रोशनी में भी ग्रुप सेल्फी लेते समय हर चेहरा साफ और ब्राइट नजर आएगा। इसके साथ ही फोन में ‘वनप्लस AI’ का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें ‘सर्कल टू सर्च’ और पर्सनलाइज्ड ‘गूगल जेमिनाई’ जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो यूजर के टाइपिंग और सर्चिंग अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे।
क्या होगी कीमत और कब शुरू होगी सेल?
कीमत की बात करें तो पिछले साल लॉन्च हुए नॉर्ड 5 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि नई खूबियों और बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी इसे 32,000 से 35,000 रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है।
आज शाम होने वाले इवेंट में लॉन्चिंग ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और सेल की तारीखों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आने वाला यह फोन उन लोगों के लिए एक ठोस विकल्प साबित हो सकता है जो लंबे बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।

