Oppo A6s Pro: 7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग ने उड़ाए होश, देखे संभावित फीचर्स

Date:

Oppo A6s Pro: ओपो कंपनी शुरू से ही मार्किट में काफी जबरदस्त फ़ोन लॉन्च करती आ रही है जिसके चलते कंपनी के फ़ोन भारतीय मार्किट में अच्छी सेल भी कर रहे है ऐसे ही अब इ बार फिर कंपनी की और से Oppo A6s Pro लॉन्च कर दिया गया है।

ओप्पो A6 और A6s के सफल होने के बाद कंपनी की और से अब प्रो मॉडल को मार्किट में पेश किया गया है। जिसके चलते फ़ोन की बैटरी और परफॉरमेंस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इसी के चलते इस फ़ोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है जो आज के समय में प्रीमियम फ़ोन में भी देखने को मिलती है।

बड़ी बैटरी को मिनटों में चार्ज करने के लिए कंपनी ने 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जो हैवी यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

OLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का मेल Oppo A6s Pro

Oppo A6s Pro: 7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग ने उड़ाए होश, देखे संभावित फीचर्स
Oppo A6s Pro: 7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग ने उड़ाए होश, देखे संभावित फीचर्स

Oppo A6s Pro केफीचर्स देखे तो इसमें 6.57 इंच का OLED पैनल दिया गया है, जो 2372 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देने देता है। फोन की परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट का प्रयोग किया गया है। मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है, जो इसे काफी अपडेटेड बनाता है।

कैसा है कैमरा और डिजाइन

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo A6s Pro

फोन का डिजाइन काफी स्लीक है; इसकी मोटाई महज 8.3mm और वजन 193 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए ओप्पो ने इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो अब मिड-रेंज सेगमेंट में भी एक स्टैंडर्ड फीचर बनता जा रहा है।

उपलब्धता और वेरिएंट्स Oppo A6s Pro

Oppo A6s Pro को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है, जिसकी बिक्री 14 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी ने इसे तीन खूबसूरत रंगों—लकी लोटस, मूनलिट नाइट और एज़्योर स्काई में लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसके रैम-स्टोरेज के अनुसार 8GB+128GB से 12GB+512GB तक को देखते हुए इसके प्रतिस्पर्धी कीमत पर आने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल ओप्पो की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related