oppo f33 pro 5g : भारत में फिर से चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपनी लोकप्रिय F सीरीज को नए मॉडलों के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G अगले हफ्ते भारत में उपलब्ध होंगे, इस नए हैंडसेट के लॉन्च के साथ ही, Oppo ने इसके डिजाइन, फीचर्स, कैमरा स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन्स का भी दावा किया है। तो आइए इस नई सीरीज के लॉन्च डेट, डिजाइन और रंगों के बारे में जानते है।
इस नई सीरीज में कौनसे-कौनसे हैंडसेट होंगे ? (oppo f33 pro 5g)
Oppo ने एलान किया है कि Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे। यह दोनों फोन F सीरीज का पार्ट होंगे और कंपनी के अनुसार यह तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होंगे। जिसमें मिस्टी फॉरेस्ट (Misty Forest), स्टारी ब्लू (Starry Blue) और पैशन रेड (Passion Red) शामिल है। ये नए रंग विकल्प युवाओं और फैशन-प्रेमियों को ज्यादा आकर्षित करेंगे।
सीरिज में डिजाइन और बिल्ड कैसा होगा? (oppo f33 pro 5g)
बता दें कि Oppo F33 Pro 5G का डिजाइन काफी मॉर्डन और प्रीमियम है, फोन में रेक्टेंग्युलर रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें रिंग LED फ्लैश और दो कैमरा लेंस लगे हैं। रियर पैनल के निचले पार्ट में Oppo का लोगो दिखाई देता है। फोन में फ्लैट बैक और फ्लैट फ्रेम दिया गया है, जो पकड़ने में आसान है और स्टाइलिश भी लगता है। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल फोन के दाईं ओर हैं, जबकि बाईं ओर कोई बटन नहीं है। कंपनी के मुताबिक, फोन में IP69K रेटिंग है, जिससे यह धूल और पानी से सेफ रहेगा।

कैसे हैं इस नई सीरीज के कैमरा फीचर्स ? (oppo f33 pro 5g)
Oppo F33 Pro 5G का कैमरा सेटअप इस सीरीज का सबसे बड़ा एड्रेक्टिव है। इसके रियर कैमरे का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल OV50D40 सेंसर के साथ है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ, वहीं कैमरा में नेचुरल लाइट, फ्लैशलाइट, रिम लाइट, स्टूडियो लाइट जैसे कैमरा इफेक्ट्स हैं। इसके साथ AI पोर्ट्रेट ग्लो भी मिलेगा, जिससे तस्वीरें और भी प्रोफेशनल दिखेंगी. इसके अतिरिक्त अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल, 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ है. फ्रंट कैमरा में GC50F6 सेंसर, f/2.0 अपर्चर, 18mm फोकल लेंथ और ऑटोफोकस सपोर्ट है। इसमें डुअल व्यू वीडियो और कलरफुल फ्रंट फिल लाइट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इससे सेल्फी और वीडियो कॉल का अनुभव और भी बेहत्तर होगा।
सॉफ्टवेयर और यूजर एक्सपीरियंस होगा ऐसा (oppo f33 pro 5g)
Oppo F33 Pro 5G किसी एंड्रॉयड आधारित ColorOS वर्जन पर चलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सटीक वर्जन का दावा नहीं किया है, लेकिन संभावित है कि इसमें AI और स्मार्ट फीचर्स होंगे, जो यूजर के अनुभव को शानदार बनाएंगे।

