Panchayat election update : जींद जिला निर्वाचक अधिकारी व एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली के तहत उपचुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा 12 सितंबर 2024 को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूची नियमानुसार जींद खंड की ग्राम पंचायत चाबरी, मनोहरपुर, ललित खेड़ा, राजपुरा, ईक्कस, व कर्मगढ़ की वार्ड वाइज सूची का अंतिम प्रकाशन कर किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित की गई मतदाता सूचियां संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय व अन्य निर्धारित स्थानों पर आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेंगी।

निर्वाचक अधिकारी ने क्या अपील की है ? (Panchayat election update)
निर्वाचक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य पूर्णतः नियमों के अनुरूप संपन्न किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे मतदाता सूचियों का अवलोकन अवश्य करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

