Panipat Toll Plaza Rates: हरियाणा से दिल्ली और पंजाब जाने वालों के लिए अब रोड का सफर महंगा होने वाला है। क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित् वर्ष की शुरुआत के साथ ही टोल की दरों में भी बदलाव कर दिया है। जिसके चलते अब पानीपत टोल पर वार्षिक पास बनवाने के लिए अब पहले से करीब 75 रुपये का अतरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। Panipat Toll Plaza Rates
बता दें कि जो पास अब से पहले करीब 3000 रुपये का बनता था वह अब 3075 रूपये का बनेगा। जिसके चलते NHAI ने इस पास में बढ़ोतरी कर दी है। इसके चलते मध्य वर्ग के लोगों और ट्रांसपोर्टरों को इससे बड़ा झटका लग सकता है।
NH-44 का सबसे व्यस्त पड़ाव: रोजाना सवा लाख वाहनों का आवागमन

बता दें कि पानीपत जिले से रोजाना करीब 1.20 लाख गाड़िया इस मार्ग से गुजरती है। जिसके चलते सबसे ज्यादा दबाव पानीपत टोल पर रहता है। यहाँ पर करीब 20 बैरियर होने के बाद भी लम्बी लाइन लगी रहती है। टोल मैनेजर मनोज कुमार के मुताबिक, एनएचएआइ की गाइडलाइंस के तहत ही सॉफ्टवेयर में बदलाव किए जा रहे हैं ताकि पहली तारीख से नई पर्ची काटी जा सके।
9 हजार पास धारकों पर सीधा असर, स्थानीय लोगों में नाराजगी
इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन 9 हजार वाहन चालकों पर पड़ेगा जो रोजाना काम के सिलसिले में पानीपत टोल क्रॉस करते हैं और वार्षिक पास की सुविधा का उपयोग करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन टोल की दरों में बदलाव करना उचित नहीं है। Panipat Toll Plaza Rates
दूसरी ओर, एनएचएआइ के अधिकारियों का तर्क है कि वार्षिक पास धारकों को पहले से ही सामान्य टोल के मुकाबले काफी भारी छूट दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि वार्षिक पास अभी भी उन लोगों के लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक विकल्प है जो दिन में कई बार इस रास्ते का उपयोग करते हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर और रखरखाव के नाम पर बढ़ते दाम Panipat Toll Plaza Rates
टोल दरों में इस वार्षिक बढ़ोतरी को एनएचएआइ सड़क रखरखाव और बढ़ती परिचालन लागत से जोड़कर देख रहा है। 1 अप्रैल से लागू होने वाले इस फैसले के बाद अन्य श्रेणियों के कमर्शियल वाहनों की दरों में भी मामूली फेरबदल की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, टोल प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों के पास पुराने रेट पर बने हुए वैध वार्षिक पास हैं, वे अपनी समय सीमा तक चलते रहेंगे, लेकिन रिन्यूअल (नवीनीकरण) कराते समय नए रेट ही लागू होंगे। Panipat Toll Plaza Rates

