Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आए तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में एकदम से चढ़ाव आ गया था जिसके चलते अब डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर के बाद से पाकिस्तान में चल रही शांति वार्ता ने कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगाम लगा दी है। लेकिन क्या कच्चे तेल की कीमते घटने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी। आइये जाने आज 12 अप्रैल रविवार को देश के प्रमुख शहरों में तेल के दाम … Petrol Diesel Price
अमेरिकी में क्रूड की कीमत लुढ़क कर 96.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि खाड़ी देशों का तेल 95.20 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर देखा जा रहा है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि कीमतें अभी भी 20-25 डॉलर अधिक हैं। बाजार को उम्मीद है कि यदि शांति वार्ता सफल रहती है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
भारतीय शहरों का हाल: स्थिरता या बदलाव Petrol Diesel Price

वैश्विक उठापटक और कच्चे तेल में करीब 10-15 डॉलर की हालिया गिरावट के बावजूद, भारतीय तेल कंपनियों IOCL, HPCL, BPCL ने आज घरेलू कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों OMCs ने सुबह 6 बजे जो ताजा रेट्स जारी किए हैं, उनमें कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में तेल के दाम –
शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.45 92.02
चेन्नई 101.06 92.61
बेंगलुरु 102.92 90.99
लखनऊ 94.84 87.98
जयपुर 104.86 90.34
चंडीगढ़ 94.30 82.45
सरकार का रुख
भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी अस्थिरता है, लेकिन भारत सरकार और तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों को वैसे ही रखा है। अधिकारियों के संकेत बताते हैं कि ओएमसी OMCs वैश्विक कीमतों के उतार-चढ़ाव की भरपाई खुद कर रही है। ताकि घरेलू स्तर पर महंगाई की मर न पड़े। खासकर होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण रूट पर जारी तनाव के बावजूद भारत में ईंधन की आपूर्ति और कीमतें फिलहाल नियंत्रण में दिख रही हैं।
विंडफॉल टैक्स और प्रीमियम फ्यूल पर सख्ती
शनिवार को डीजल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाकर 55.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। एटीएफ पर भी यह दर 42 रुपए कर दी गई है। इसका मकसद घरेलू बाजार में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। लग्जरी कारों में इस्तेमाल होने वाला XP100 पेट्रोल अब 160 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जिसमें हाल ही में 11 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

