Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है जिसके चलते भारत में आज भी तेल कंपनी द्वारा तेल के दाम जारी किए गए है। जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनी हर रोज सुबह 6 बजे तेल के नए दाम जारी करती है। Petrol Diesel Price Today
जिसके चलते देश के अलग अलग हिस्सों में मिलता जुलता असर देखने को मिल रहा है। कहीं कीमतों में मामूली गिरावट ने आम आदमी को राहत दी है, तो कहीं वैट और माल ढुलाई के खर्च ने जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।
महानगरों में ईंधन की स्थिति Petrol Diesel Price Today

हरियाणा में पेट्रोल 94.30 रुपए जबकि डीजल 87.10 रुपए है देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो दिल्ली और मुंबई के बीच कीमतों का अंतर अब भी बना हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 के स्तर पर है, जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई में यह ₹103.54 प्रति लीटर बिक रहा है। दक्षिण भारत के चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में कीमतें ₹100 के पार ही बनी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश के महानगरों का हाल Petrol Diesel Price Today
उत्तर प्रदेश के शहरों में आज कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। जिसके चलते राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का भाव ₹94.84 और डीजल ₹87.98 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं, ताजनगरी आगरा में पेट्रोल के दाम ₹95.57 तक पहुंच गए हैं। औद्योगिक शहर कानपुर और प्रयागराज में भी कीमतों में मामूली अंतर दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों की स्थिति:
वाराणसी: पेट्रोल ₹95.11 डीजल ₹88.30
प्रयागराज: पेट्रोल ₹95.58 डीजल ₹88.00
गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.64 डीजल ₹87.74
नोएडा: पेट्रोल ₹94.74 डीजल ₹87.81
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है। यही कारण है कि तेल कंपनियां ‘डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग’ मॉडल के तहत हर सुबह कीमतों को संशोधित करती हैं।
घर बैठे कैसे चेक करें अपने शहर का रेट
अगर आप अपने शहर के सटीक दाम जानना चाहते हैं, तो तेल कंपनियों ने इसके लिए एसएमएस सुविधा दी है। IOCL के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। वही BPCL के लिए RSP लिखकर 9223112222 पर मैसेज करना होगा। Petrol Diesel Price Today
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता रहती है, तो घरेलू स्तर पर भी बड़ी बढ़ोतरी की आशंका कम है। हालांकि, स्थानीय करों VAT के कारण एक ही राज्य के दो शहरों में कीमतों का अलग होना स्वाभाविक है।

