Petrol Diesel Price Today 4 April: इंटरनेशनल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों को प्रभावित करती है लेकिन फिर भी पश्चिम एशिया में तनाव के चलते भारत में उपभोगताओं के लिए राहत की खबर है। Petrol Diesel Price Today
हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनी द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी की जाती है यह HPCL, BPCL, IOCL सरकारी तेल कंपनी द्वारा जारी की जाती है। जिसके चलते अभी आज 4 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई भी बढ़लाव नहीं किया गया है। जिससे आम आदमी की जेब पर अथिक प्रभाव का दबाव वैसे ही है।
क्यों नहीं बढ़े दाम Petrol Diesel Price Today

जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने के बावजूद केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती और अन्य वित्तीय उपायों के जरिए कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई को रोकना है, क्योंकि ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का सीधा असर माल ढुलाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ता है।
हालांकि, जहां सामान्य पेट्रोल स्थिर है, वहीं XP100 जैसे प्रीमियम फ्यूल के शौकीनों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है, जिसकी कीमत ₹160 प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।
आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव?
देश के अलग-अलग राज्यों में वैट VAT और माल ढुलाई की दरों के कारण कीमतें अलग-अलग होती हैं। आज के प्रमुख शहरों के रेट्स पर:
शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
बेंगलुरु 102.92 90.99
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.85 91.82
लखनऊ 96.52 88.85
कोलकाता 105.45 90.02
अहमदाबाद 100.80 92.39
चेन्नई 100.80 92.39
प्रीमियम सेगमेंट में महंगाई की मार
1 अप्रैल से आम आदमी की जेब पर तो कोई दबाव नहीं डाला है लेकिन इसके बावजूद लग्जरी कार और सुपरबाइक वालो के लिए स्तिथि बदल गई है जिसके चलते XP100 पेट्रोल की कीमतों में सीधा ₹11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह तेल इंजन की लाइफ और परफॉर्मेंस को सही रखने के लिए जाना जाता है। जिसके चलते इस तेल की कीमत करीब 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। Petrol Diesel Price Today
क्या आने वाले दिनों में बदलेंगे दाम
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता है, तो कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में तेल कंपनियों के लिए लंबे समय तक कीमतों को स्थिर रखना चुनौतीपूर्ण होगा। फिलहाल, भारतीय रुपया और वैश्विक ब्रेंट क्रूड की चाल पर सबकी नजरें टिकी हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक आम उपभोक्ता अपनी पुरानी दरों पर ही तेल मिल रहा है।

