Petrol Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके है जिसके चलते उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते कच्चे तेल के दाम में वृद्धि के बाद भी तेल के दाम ज्यों के त्यों ही बने हुए है। Petrol Diesel Price Today
बता दें कि तेल विपणन कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह करीब 6 बजे तेल के नए दाम जारी किये जाते है जिसके चलते , घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक और चंडीगढ़ से लेकर पटना तक, ज्यादातर महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
कच्चे तेल की कीमत का आपकी जेब का बोझ Petrol Diesel Price Today

पेट्रोल-डीजल की कीमतें सीधे तौर पर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की सेहत पर टिकी होती हैं। क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय हलचल का असर सीधा हमारे पंपों पर दिखता है।
महानगरों से छोटे शहरों तक: आज क्या हैं दाम?
भारत में ईंधन की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं, जिसका मुख्य कारण राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला वैट शुल्क माल ढुलाई की लागत है। आइए नजर डालते हैं आज के प्रमुख शहरों के रेट कार्ड पर:
शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
बेंगलुरु 102.92 89.02
चंडीगढ़ 94.30 82.45
लखनऊ 94.69 87.80
पटना 105.58 93.80
कीमतें तय करने वाले 5 बड़े कारक Petrol Diesel Price Today
आखिर क्यों रोज सुबह दाम बदल जाते हैं? इसके पीछे पांच मुख्य वजहें काम करती हैं इसमें कच्चे तेल की लागत यह ईंधन का मूल कच्चा माल है। इसकी कीमत में $1 का उछाल भी भारतीय कंपनियों के गणित को बिगाड़ सकता है। रुपया बनाम डॉलर के आपस में उतराव चढ़ाव के चलते भी तेल की कीमत में बदलाव आता है।
केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट मिलकर ईंधन की कीमत का लगभग 40-50% हिस्सा बना देते हैं। कच्चे तेल को साफ करने की लागत और डीलर्स का कमीशन भी इसमें जुड़ता है। रिफाइनरी से आपके शहर के पेट्रोल पंप तक तेल पहुँचाने का खर्च भी कीमतों में अंतर पैदा करता है।
अब आपको पेट्रोल पंप तक जाकर रेट पता करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक SMS के जरिए ताजा कीमतें जान सकते हैं:
Indian Oil: अपने फोन से RSP स्पेस शहर का को’ लिखकर 9224992249 पर भेजें। और HPCL के लिए HPPRICE स्पेस शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें। ऐसे ही बपचलखे लिए RSP शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।

