PM Kisan 22nd installment: देश के किसानों लिए काफी महत्वपूर्ण बात सामने आ रही है। अब केंद्र सरकार की और से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त तय कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि अब 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आने की बात कही जा रही है।
इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगें जिसके चलते। हर किसान के खाते में करीब 2000 रुपये की क़िस्त डाली जा सकती है। इस क़िस्त का लाभ करीब 9 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को मिलेगा। इससे किसानों के खेतों में होने वाले कार्य पर होने वाला खर्च से किसानों को राहत मिलेगी। PM Kisan 22nd installment
PM किसान सम्मान निधि योजना क्या है PM Kisan 22nd installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की प्रमुख कृषि सहायता योजना है। इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। जिसके चलते हर किसान को आर्थिक सहायता के रूप में 6000 रुपये दिए जाएगें। जो एक साल में 3 बार 2000 की क़िस्त के रूप में दिए जाएगें। PM Kisan 22nd installment
अब तक किसानों को कितनी किस्तें मिल चुकी हैं
इस योजना से अभी तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं जिसके चलते 22वीं किस्त जारी होने वाली है योजना का लाभ देश के अधिकांश राज्यों के किसानों को मिल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस योजना के माध्यम से अब तक लाखों करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना PM Kisan 22nd installment
भारत की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। छोटे और सीमांत किसानों की आय अक्सर मौसम और बाजार की स्थितियों पर निर्भर करती है।
ऐसे में यह योजना किसानों को खेती के शुरुआती खर्च में सहायता करती है और वित्तीय स्थिरता रखती है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
इन कारणों से रुक सकती है किस्त
कुछ किसानों को किस्त मिलने में समस्या भी आ सकती है। इसके पीछे आमतौर पर निम्न कारण होते हैं। इसके लिए ई केवाईसी पूरी न होना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अधूरा होना इसके अलावा बैंक खाते की गलत जानकारी भी होना आधार लिंक न होना और आयकरदाता श्रेणी में आना जैसे कारणों से क़िस्त रुक सकती है। सरकार ने किसानों से समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करने की अपील की है।
किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
किसान अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए निम्न प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं फिर Beneficiary Status विकल्प चुनें इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसके उपरांत ओटीपी के माध्यम से जानकारी देखें यदि सभी विवरण सही हैं तो 13 मार्च को 2000 रुपये की राशि सीधे खाते में पहुंच सकती है।

