Jind Bus accident : हरियाणा के जींद में सफीदों रोड पर गांव बुढ़ाखेड़ा के पास शुक्रवार दोपहर को परिवहन समिति की एक बस तथा लिजेंडर गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इसमें बस में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना सफीदों पुलिस मामले जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार परिवहन समिति की बस शुक्रवार सफीदों से जींद की तरफ आ रही थी। गांव बुढ़ाखेडा के पास जींद-सफीदों मार्ग पर सफीदों की तरफ जा रही लिजेंडर गाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इसमें लिजेंडर गाड़ी में सवार मां-बेटा बाल-बाल बच गए जबकि बस में सवार चार लोगों काक मामूली चोट आई। उनको उपचार के लिए लोग अपने वाहनों से सफीदों के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
Jind Safidon road Bus accident : बस की पिछली सीट पर बैठे यात्री घायल
जींद सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आए उत्तर प्रदेश के शामली निवासी आर्यन के भाई शुहब ने बताया कि वह बस में पीछे की सीटों पर बैठे थे। अचानक टक्कर होने के साथ उनके मुंह तथा सिर अगली सीटों से जा टकराए। इसमें उसका भाई आर्यन घायल हो गया। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोट आई हैं।
मौके से गुजर रहे वाहन चालक घायलों को अपनी गाड़ियों में ले गए। जब एंबुलेंस पहुंची तो उसका भाई आर्यन अकेला ही वहां पर था। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश ने बताया कि बस तथा गाड़ी भिड़ंत की सूचना मिली थी। हादसे में ज्यादा गंभीर चोटें नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

