Ramadan 2026 wishes: इबादत और बरकतों का महीना रमजान, अपनों को इन खास संदेशों से कहें ‘रमजान मुबारक’

Date:

Ramadan 2026 wishes: इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है। आसमान में सुहहरे चाँद के दीदार के लिए पूरी दुनिया में मुसलमानो के लिए सब्र और शुक्र इबादत का समय शुरू हो गया है। सऊदी अरब और खड़ी देशों में 17 फरवरी से ही चाँद दिखने के बाद से वहां रौनक बढ़ चुकी है। वही भारत में आज चाँद दिखने की उम्मीद है।

नेकियों का मौसम और रूहानी सुकून Ramadan 2026 wishes

Ramadan 2026 wishes: इबादत और बरकतों का महीना रमजान, अपनों को इन खास संदेशों से कहें 'रमजान मुबारक'
Ramadan 2026 wishes: इबादत और बरकतों का महीना रमजान, अपनों को इन खास संदेशों से कहें ‘रमजान मुबारक’

रमजान केवल भूखे प्यासे रहने का नाम ही नहीं है बल्कि यह खुद को खुदा को समर्पित करने के लिए अपनी आत्मा को शुद्ध करना का जरिया भी है। इस महीने में रोजा रखने वाले सूर्योदय से सूर्यास्त तक अन्न-जल का त्याग कर देतें है। और 5 वक्त की नमाज़ के साथ कुरान की तिलावत में समय निकलते है। कहा जाता है कि इस महीने में की गई एक नेकी का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। Ramadan 2026 wishes

बाजारों में खजूरों की महक और मस्जिदों से आती तरावीह की गूंज इस बात की तस्दीक करती है कि रहमतों का महीना दस्तक दे चुका है।

चांद का दीदार और भारत में तैयारी

सऊदी अरब में 19 फरवरी से ही चाँद दिखने के बाद से रोजे शुरू हो गए है। जबकि भारत में आज शाम को छतों पर नज़रें टिकी होंगी। अगर आज चाँद दिखता है तो कल से पुरे देश में सभी मस्जिदों और घरों में चहल पहल शुरू हो जाएगी। यह केवल धार्मिक लिहाज से ही नहीं बल्कि आपसी भाईचारा और दान पुण्य का संदेश देता है।

मुबारकबाद का सिलसिला: अपनों को भेजें ये रूहानी संदेश

रमजान की शुरुआत पर अपनों को याद करना और उन्हें दुआएं देना एक पुरानी रवायत है। अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो ये चुनिंदा पैगाम आपके काम आ सकते हैं: Ramadan 2026 wishes

आसमान पर नया चांद आया है, साथ अपने खुशियों की सौगात लाया है। रमजान की चांद रात मुबारक!

दुआओं में हमें भी याद रखिएगा, खुदा इस पाक महीने में आपकी हर जायज दुआ कुबूल फरमाए। पहला रोजा मुबारक!

चांद की ठंडी रोशनी दिल को दे सुकून, अल्लाह बरसाए आप पर रहमतें भरपूर। रमजान करीम!

विशेषज्ञों की राय: सेहत और इबादत का तालमेल

मजहबी जानकारों का कहना है कि रमजान आत्म-संयम सिखाता है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि रोजे के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखें। सहरी में प्रोटीन युक्त चीजें लें और इफ्तार के वक्त एकदम से ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें ताकि इबादत के साथ सेहत भी बनी रहे। Ramadan 2026 wishes

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related