Ramayana Teaser Controversy: रामायण फिल्म का टीजर हनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके के दिन ही पुरे भारत में दिखाया गया है लेकिन अब फैंस ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है जिसके चलते फैंस का कहना है कि भारत से पहले यह टीजर विदेश में क्यों दिखाया गया है।
दिग्गज निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी करेज भी देखने को मिला है लेकिन यह टीजर विदेश में पहले लॉन्च होने के चलते विवाद का कारण बन गया है। क्योंकि मेकर्स ने इस टीजर को भारत से पहले विदेश में लॉन्च कर दिया है।
जिसके चलते सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लोगों ने सवाल उठाए है कि हमारी संस्कृति पर बानी फिल्म विदेश में क्यों दिखाई जा रही है इस फिल्म पर पहला हक़ हमारा है।
क्या सिर्फ कमाई के लिए विदेश का रुख Ramayana Teaser Controversy

सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध और सिर्फ पैसा कमाने के आरोपों के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को खुद इस बात पर प्रतिकिया देते हुए कहा है कि इसमें कोई मतभेद की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में रामायण एक है और राम भी एक है। Ramayana Teaser Controversy
उन्होंने कहा कि टीम का उद्देश्य टिकट बेचना ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को विशेषो तक इस महान गाथा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना है।उन्होंने यह भी तर्क दिया कि शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच ग्लोबल प्रमोशन को मैनेज करना एक बड़ी चुनौती थी।
रणबीर का राम अवतार पर लोगों की प्रतिक्रिया
विवाद सिर्फ रिलीज लोकेशन तक सीमित नहीं रहा टीजर में रणबीर कपूर के लुक ने भी मिली-जुली प्रतिक्रिया बटोरी है। जहां रणबीर के फैंस उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में देखकर गदगद हैं, वहीं आलोचकों का एक वर्ग उनके लुक की तुलना पुराने किरदारों से कर रहा है। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि सिर्फ हाइप बनाने के लिए विदेश में लॉन्चिंग का ड्रामा किया गया,तो कुछ ने इसे भारतीय सिनेमा को ग्लोबल बनाने की दिशा में एक साहसिक कदम करार दिया।
दिवाली 2026 में सजेगा सिनेमाई दरबार Ramayana Teaser Controversy
इतने विवादों के बावजूद रामायण को लेकर फिल्म जगत में भारी उम्मीदें हैं। मेकर्स ने इस मेगा प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना बनाई है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा जबकि कहानी का दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा। नितेश तिवारी इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा विजुअल स्पेक्टेकल बनाने का दावा कर रहे हैं।

