Ranveer Singh Pralay: धुरंधर 2 के बाद रणवीर का बड़ा दांव, डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी संग बनाएंगे नई जोड़ी, इस फिल्म में दिखेगें

Date:

Ranveer Singh Pralay: हाल ही में सिनेमा घरों में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का धमाल तो सभी ने देख ही लिया है जिसके चलते कामयाबी सातवें आसमान पर है। वही अब आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के बाद, रणवीर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक ऐसा रास्ता चुना है जो हिंदी सिनेमा में कम ही देखा गया है। ख़बर है कि रणवीर सिंह अब एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया खत्म होने के बाद का मंजर ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म प्रलय में दिखाई देंगे।

दिलचस्प बात यह है कि रणवीर इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे, बल्कि वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस भी करेंगे। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी प्रयोगात्मक फिल्मों में से एक होने वाली है, जिसका अनुमानित बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

हंसल मेहता और जय मेहता की जोड़ी संभालेगी कमान Ranveer Singh Pralay

Ranveer Singh Pralay: धुरंधर 2 के बाद रणवीर का बड़ा दांव, डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी संग बनाएंगे नई जोड़ी, इस फिल्म में दिखेगें
Ranveer Singh Pralay: धुरंधर 2 के बाद रणवीर का बड़ा दांव, डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी संग बनाएंगे नई जोड़ी, इस फिल्म में दिखेगें

इस मेगा-बजट फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे। जय वही निर्देशक हैं जिन्होंने अपने पिता, मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के साथ ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ को को-डायरेक्ट किया था। ‘प्रलय’ को हंसल मेहता की कंपनी ‘ट्रू स्टोरी फिल्म्स’ और रणवीर सिंह की कंपनी मिलकर तैयार कर रही हैं।

हंसल मेहता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की। उन्होंने साफ किया कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से ओरिजिनल है और जय मेहता ने विशाल कपूर के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट पर महीनों काम किया है।

इस फिल्म की कहानी में क्या खास Ranveer Singh Pralay

सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि प्रलय जोस सारामागो के प्रसिद्ध उपन्यास ब्लाइंडनेस पर आधारित हो सकती है, जिसमें एक रहस्यमयी महामारी के कारण पूरा शहर अंधा हो जाता है। हालांकि, हंसल मेहता ने इन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है। Ranveer Singh Pralay

हंसल के मुताबिक प्रलय किसी किताब का अडॉप्टेशन नहीं है। ब्लाइंडनेस जैसी जटिल कहानियों को पर्दे पर उतारना बहुत मुश्किल है और अक्सर किताबों का जादू फिल्मों में खो जाता है। जय और विशाल ने एक मौलिक दुनिया रची है, जहाँ ज़ॉम्बी के बीच इंसानों के अस्तित्व की जंग दिखाई जाएगी।”

कल्याणी प्रियदर्शन संग जमेगी रणवीर की जोड़ी

फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कल्याणी का बॉलीवुड में यह एक बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। रणवीर और कल्याणी की फ्रेश जोड़ी को एक डार्क, एक्शन से भरपूर ज़ॉम्बी वर्ल्ड में देखना दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव होगा। Ranveer Singh Pralay

भारी-भरकम बजट और इंटरनेशनल लेवल का वफ़ष

300 करोड़ रुपये का बजट इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रलय में वीएफएक्स और प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। ज़ॉम्बी शैली की फिल्में भारत में अब तक बहुत छोटे स्तर पर बनी हैं जैसे गो गोवा गॉन लेकिन रणवीर सिंह इसे एक बड़े कमर्शियल स्केल पर ले जाने की तैयारी में हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related