RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में चिन्नास्वामी में मचेगा शोर, जानें पिच और मौसम का हाल

Date:

RCB vs SRH: क्रिकेट के सबसे जबरदस्त मुकाबलों में से एक IPL के 19वें सीजन की शुरुआत आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रही है। जिसके चलते आज मुकाबला बेहद अहम होने वाले है क्यंकि यह मुकाबला पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जा रहा है। बेंगलुरु के प्रशंसकों के लिए यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। RCB vs SRH

इसी के चलते 2025 में जीत मिलने के बाद से अब RCB के हौसले काफी बुलंद हो चुके है। जिसके चलते इस मैच में विराट कोहली और भी खुलकर मैच खेलेगें।

पिच का मिजाज कैसा रहेगा RCB vs SRH

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में चिन्नास्वामी में मचेगा शोर, जानें पिच और मौसम का हाल
RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में चिन्नास्वामी में मचेगा शोर, जानें पिच और मौसम का हाल

जानकारों के मुताबिक गेंदबाजों के लिए नो फ्लाई जोन यह पिच कही जा रही है जिसके चलते इस बार रनों की बौछार देकने को मिलेगी। छोटी बाउंडरी होने के कारण टॉप एज भी 6 रन के लिए चला जाता है। पिछले 3 मुकाबलों के अनुसार यहाँ पर करीब 190-200 रन का स्कोर अच्छा मना जाता है। हालाँकि समय के साथ ही बेंगलुरु का मौसम सुहावना बताया जा रहा है जिसके चलते 25 से 27 डिग्री तक तापमान रहने की उम्मीद है। लेकिन दूसरी पारी में गिरने वाली ओस गेंदबाजों की ग्रिप को मुश्किल बना सकती है।

हैदराबाद का पलड़ा भारी, पर बेंगलुरु के पास मोमेंटम RCB vs SRH

अगर दोनों टीम में प्रतिस्पर्धा की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद का हाथ आरसीबी से थोड़ा ऊपर लग रहा है। वही दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 26 मुकाबलों में से 14 बार हैदराबाद ने बाजी मारी है। RCB vs SRH

हालांकि, आरसीबी ने पिछले कुछ समय में जिस तरह का क्रिकेट खेला है, उसने पुराने आंकड़ों को बौना साबित कर दिया है। पिछले 5 मैचों की भिड़ंत में भी हैदराबाद 3-2 से आगे जरूर है, लेकिन चिन्नास्वामी के घरेलू शोर के बीच आरसीबी को हराना किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है।

संभावित प्लेइंग 11 और रणनीति RCB vs SRH

मैच में सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि चैंपियन टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है। आरसीबी अपनी उसी कोर टीम पर भरोसा जता सकती है जिसने पिछले साल ट्रॉफी जिताई थी। वहीं, हैदराबाद की टीम पावरप्ले में विस्फोटक शुरुआत कर आरसीबी के स्पिनर्स पर दबाव बना पाएगी। अगर आरसीबी टॉस जीतती है, तो ओस को ध्यान में रखते हुए चेज करना उनकी पहली पसंद होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related