Realme 16 5G: Realme कंपनी शुरू से ही काम कीमत में काफी जबरदस्त फीचर्स से लेस्स फ़ोन पेश करती आ रही है ऐसे ही इस बार फिर कंपनी की और से काफी जर्बरदस्त फ़ोन लॉन्च कर दिया है जिसमे 7000mAh की बैटरी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है इस फ़ोन को Realme 16 5G के नाम से मार्किट में उतरा गया है।
हालाँकि अक्सर देखने को मिलता है की बड़ी बैटरी वाले फ़ोन काफी मोठे होते है लेकिन इस फ़ोन की मोटाई सिर्फ 8.1mm है और इसका 183 ग्राम वजन है। Realme 16 5G
60W की फास्ट चार्जिंग के साथ यह फ़ोन बहुत ही कम समय में चार्ज हो जाता है। साथ ही, यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित नए Realme UI 7.0 पर चलता है, जो इसे सॉफ्टवेयर के मामले में भी अपडेट रखता है।
सेल्फी के शौकीनों के लिए रियर मिरर देखे क्या है खास Realme 16 5G

Realme 16 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी और रियर सेल्फी मिरर के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत
फोटोग्राफी के लिए इस बार कंपनी की और से काफी दिलचस्प और नया प्रयोग किया गया है जिसके चलते फ़ोन में पीछे की तरफ 50MP के मुख्य रेयर कैमरा के साथ ही छोटा सेल्फी मिरर भी दिया गया है। Realme 16 5G
जिसके चलते यूजर्स पीछे के कैमरा से काफी हाई क्वालिटी की तस्वीर ले सकते है। फ्रंट में भी 50MP का ही सेंसर दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए शानदार है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट लगा है, जो फ्लक्स तकनीक के साथ मिलकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है।
कीमत और उपलब्धता: कल से शुरू होगी शिपिंग
भारतीय बाजार में Realme 16 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 31,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह फोन एयर व्हाइट और एयर ब्लैक जैसे क्लासी कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 5 अप्रैल से मिलनी शुरू हो जाएगी।
डिस्प्ले और मजबूती का संगम Realme 16 5G
फोन के डिस्प्ले पर नजर डालें तो इसमें 6.5-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी 4,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे कड़ी धूप में भी साफ देखने लायक बनाती है। Realme 16 5G
इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह फोन पानी की तेज बौछार और धूल को आसानी से झेल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और 5G के सभी प्रमुख बैंड्स का सपोर्ट मौजूद है।

