Redmi A7 लॉन्च की तैयारी में, NBTC सर्टिफिकेशन से संकेत

Date:

Redmi A7:  स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi अपने प्रीमियम फ़ोन के साथ ही कई बजट फ्रेडली फ़ोन भी पेश करती है ऐसे ही कंपनी ने इस बार फिर जल्द ही A7 को मार्किट में उतरने के संकेत दिए है। हाल ही में NBTC ने इस फ़ोन को आधिकारिक सर्टिफिकेशन दे दिया है।

कई बार देखा गया है की ऐसे मंजूरी मिलने के कुछ ही समय बाद फ़ोन को लॉन्च कर दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक NBTC की लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर 26020RNB4A और सर्टिफिकेट नंबर B38097 26 दर्ज है। जिसके चलते फ़ोन का नाम Redmi A7 ही होगा। लिस्टिंग में यह भी पुष्टि हुई है कि फोन GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क सपोर्ट करेगा, यानी इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं होगी।

कम कीमत में बेहतरीन फ़ोन Redmi A7 

Redmi A7 launch imminent, NBTC certification hints at
Redmi A7 launch imminent, NBTC certification hints at

यह फ़ोन उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा बजट फ्रंडली फ़ोन रखने के इच्छुक है। यह फ़ोन नार्मल यूजर को काफी बेहतरीन एक्पीरियंस देता है। Redmi A7

फ़ोन में मिलने वाले कुछ संभावित फीचर्स

Redmi A7 में बड़ा 6.9 इंच डिस्प्ले मिल सकता है यह HD प्लस LCD ही हो सकता है। इसमें 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलेगा। जो इस कीमत में सबसे बेहतरीन है जिसके चलते फ़ोन का यूजर एक्सपीरियंस बजट के मुताबिक काफी जबरदस्त होगा।

जानकरों के मुताबिक बजट फ़ोन में ऐसा रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग अधिक स्मूद महसूस होती है, जो पहले केवल महंगे फोन में मिलता था।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस,

रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त माना गया है क्योंकि इस बजट फ़ोन Redmi A7 में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है। जिससे वीडियो देखने और सामान्य ऐप्स ओपनिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

इस फ़ोन में 4GB RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज विकल्प मिल सकता है और Android आधारित लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। इस तरह की कॉन्फिगरेशन उन यूजर्स के लिए उपयुक्त होती है जो किफायती कीमत में भरोसेमंद फोन चाहते हैं।

6000mAh बैटरी, लंबे समय तक चलने की उम्मीद

Redmi A7 में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। साथ में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बैटरी एक्सपर्ट्स के अनुसार, इतनी क्षमता की बैटरी सामान्य उपयोग में 1.5 से 2 दिन तक चल सकती है। भारत जैसे बाजार में जहां बिजली और चार्जिंग सुविधा हर समय उपलब्ध नहीं होती, वहां बड़ी बैटरी एक बड़ा फायदा है। प्राइस के बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Delhi Metro schedule: दिल्ली मेट्रो 22 फरवरी को सुबह 3.30 बजे से चलेगी सेवा

Delhi Metro schedule: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की और...

Haryana Weather: 23 फरवरी से हरियाणा में मौसम बदलेगा, बारिश की संभावना

Haryana Weather: फरवरी में हरियाणा के मौसम में काफी...