Redmi A7 Pro 5G : शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी लगातार मार्किट में काफी बेहतरीन स्मार्टफोन पेश करती आ रही है ऐसे ही कंपनी कल 13 अप्रैल को भी अपना जबरदस्त फ़ोन Redmi A7 Pro 5G के नाम से लॉन्च कर रही है। यह लॉन्च कल दोपहर 12 बजे होगा। हालाँकि लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन के बारे में चर्चाएं तेज हो गई है।
कंपनी ने इस फ़ोन को जैसे ही माइक्रोसाइट लाइव किया है तो उससे साफ दिख रहा है की इस फ़ोन में बड़ी बैटरी होने के साथ ही AI के भी काफी जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल सकतें है। Redmi A7 Pro 5G
6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन और सर्कल टू सर्च फीचर्स Redmi A7 Pro 5G

इस फ़ोन में काफी जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल रहे है जसिके चलते इसकी सबसे बड़ी खासियत फ़ोन में आने वाली 6.9-इंच की एक जंबो डिस्प्ले है जो वीडियो और गेमिंग के लिए काफी बेहतर विकल्प है। कंपनी ने इस फ़ोन को लेटेस्ट Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ पेश करने जा रही है। इसके अलावा फ़ोन में सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेगें। फ़ोन में इन-बिल्ट जेमिनी वॉयस असिस्टेंट फीचर्स भी देखने को मिलेगा जो मुख्यता फ्लैगशिप फोन में ही देखने को मिलता है।
कैमरा और डिजाइन क्या है खास?
Redmi A7 Pro 5G के डिजाइन की बात करें तो यह देखने में कई आधुनिक लगता है। फ़ोन में पीछे की और बुलेट शेप जैसा कैमरा मॉडल दिया गया है।
जो अन्य फ़ोन से इस फ़ोन की लुक्स को इन्हैंस करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 32 MP का ड्यूल AI रीयर कैमरा दिया गया है। हालाँकि स्क्रीन में नॉच पहले की तरह ही है। लेकिन इस फ़ोन में कंपनी सलीक डिजाइन और परफॉर्मेंस के दम पर बेहतर दिखने की कोशिश की जा रही है।
6,300mAh की बैटरी Redmi A7 Pro 5G
अक्सर बजट 5G फोन में बैटरी लाइफ एक बड़ी समस्या होती है, लेकिन रेडमी ने इसका समाधान 6,300mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन आसानी से दो दिन का बैकअप दे सकता है । कल होने वाले इवेंट में इसकी कीमत से पर्दा उठेगा, लेकिन कहा जा रहा हैं कि कंपनी इसे एग्रेसिव प्राइसिंग’के साथ बाजार में उतारेगी ताकि 5G की रेस में अपनी बढ़त बनाई जा सके। भारत में इसकी माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है, जहां से यूजर्स लॉन्च से जुड़ी पल-पल की जानकारी ले सकते हैं।

