RR vs CSK Pitch Report: गुवाहाटी में दिखेगा रनों का तूफान या गेंदबाज करेंगे पलटवार? देखें पिच का पूरा हाल

Date:

RR vs CSK Pitch Report: IPL 206 की शुरुआत अपने चरम पर पहुंच गई है जिसके चलते अब 2 मैच के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। जिसके चलते आज 30 मार्च का मुकाबला गुवाहाटी में होने जा रहा है यह दो दिगज टीम राजस्थान रॉयल्स RR दूसरे होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स CSK की मेजबानी कर रही है। RR vs CSK Pitch Report

जिसके चलते दो बेहतरीन टीमों के बिच यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। संजू सैमसन अब ‘येलो जर्सी’ में नजर आएंगे, तो वहीं रवींद्र जडेजा की घर वापसी हुई है।

बरसापारा की पिच बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों की चुनौती RR vs CSK Pitch Report

RR vs CSK Pitch Report: गुवाहाटी में दिखेगा रनों का तूफान या गेंदबाज करेंगे पलटवार? देखें पिच का पूरा हाल
RR vs CSK Pitch Report: गुवाहाटी में दिखेगा रनों का तूफान या गेंदबाज करेंगे पलटवार? देखें पिच का पूरा हाल

गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम अपनी बैटिंग-फ्रेंडली विकेट के लिए मशहूर है। अनुभवी पिच पिछले मैचों के रिकॉर्ड्स पर गौर करें तो यहाँ की सतह बिल्कुल सपाट रहती है, जहाँ गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। बल्लेबाजों के लिए छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ चौकों-छक्कों की बरसात हो सकती है।

गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंदबाजों को अपनी लाइन-लेंथ पर बहुत ज्यादा अनुशासन रखना होगा। जरा सी चूक का फायदा बल्लेबाज आसानी से उठाएंगे। शाम के समय होने वाले इस मैच में ओस एक बड़ा निर्णायक कारक साबित हो सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

धोनी की गैरमौजूदगी और नेतृत्व का नया दौर

चेन्नई के प्रशंसकों के लिए एक मायूस कर देने वाली खबर यह है कि थाला यानी एमएस धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, राजस्थान की कमान अब असम के लाड़ले रियान पराग के हाथों में है।

RR vs CSK: हेड टू हेड और आंकड़े

दोनों टीमों के बीच अब तक का सफर बेहद बराबरी का रहा है। आईपीएल इतिहास में इनके बीच कुल 32 भिड़ंत हुई हैं जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स की जीत 16 बार हुई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की जीत भी 16 बार ही हुई है। आंकड़े गवाह हैं कि जब भी ये दो टीमें आमने-सामने होती हैं, मुकाबला आखिरी गेंद तक जाता है। पिछले सीजन में राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा था, लेकिन नई टीम और नए कप्तान के साथ सीएसके पलटवार करने के लिए बेताब होगी।

संभावित प्लेइंग-11 RR vs CSK Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने।

इम्पैक्ट प्लेयर: अमन राव पेराला/तुषार देशपांडे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related