Rule Changed : फास्टैग में राहत, सिगरेट में झटका और लोन में उम्मीद, फरवरी के 6 बड़े बदलाव समझिए

Date:

Rule Changed : 1 फरवरी 2026 से देश में 6 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनमें सिगरेट, पान मसाला, तंबाकू उत्पादों की कीमतें बढ़ी हैं तो वहीं फास्टैग से जुड़ा नियम आसान हुआ है। इसके अलावा RBI की मीटिंग से लोन सस्ते होने की उम्मीद है। वहीं गैस सिलेंडर, हवाई टिकट और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं कौन से बड़े 6 बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों पर टैक्स स्ट्रक्चर बदल दिया गया है। अब पान मसाला, खैनी और गुटखा जैसे उत्पादों पर सीधे 40 प्रतिशत GST लगेगा। पहले इन पर 28 प्रतिशत GST के साथ कंपेनसेशन सेस लगता था, जिससे कुल टैक्स 50% से ज्यादा हो जाता था। सिगरेट पर लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी भी लागू की गई है, जो 2.05 रुपए से 8.50 रुपए प्रति स्टिक तक होगी।

Rules Changed Relief in FASTag, cigarette smokers,
Rules Changed Relief in FASTag, cigarette smokers,

इसके ऊपर 40 प्रतिशत GST लगेगा। एक्साइज ड्यूटी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में जुड़ने के कारण GST बढ़ी हुई कीमत पर लगेगा, जिससे टैक्स पर टैक्स की स्थिति बनेगी। रिटेल बाजार में ही सिगरेट, तंबाकू 15 से 40 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे। बीड़ी पीने वालों को राहत देते हुए GST घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

Rule Changed : FASTag यूजर्स को राहत, KYV वेरिफिकेशन खत्म

नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। अब नई कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा जिन वाहनों पर पहले से FASTag लगा है, उनके मालिकों को भी अब रूटीन KYV प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। NHAI के मुताबिक, KYV प्रक्रिया पूरी तरह खत्म नहीं की गई है, बल्कि इसे जरूरत आधारित बना दिया गया है। अब सिर्फ तभी KYV मांगा जाएगा, जब FASTag के गलत इस्तेमाल या किसी तरह की शिकायत सामने आएगी।

Rule Changed : 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा

आज से यानि 1 फरवरी से 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 49 रुपए बढ़कर 1740.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1691.50 रुपए थी। वहीं चेन्नई में यह सिलेंडर 50 रुपए महंगा होकर 1899.50 रुपए में मिल रहा है। इस बढ़ोतरी का असर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ सकता है।

Rule Changed : RBI की मीटिंग से EMI घटने की उम्मीद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 4 से 6 फरवरी तक चलेगी। यह वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी मीटिंग होगी। बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि RBI इस बैठक में रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सकता है, जिससे यह 5 प्रतिशत पर आ जाएगा। अगर ब्याज दर घटती है तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सस्ते हो सकते हैं और आपकी EMI कम हो सकती है। पिछली मीटिंग में RBI पहले ही रेपो रेट 5.25 प्रतिशत कर चुका है।

Rules Changed Relief in FASTag, a blow for cigarette smokers, and hope for loan seekers – understand the 6 major changes in February.
Rules Changed Relief in FASTag, cigarette smokers,

Rule Changed : एविएशन फ्यूल सस्ता, हवाई टिकट हो सकते हैं कम

फरवरी में हवाई यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम करीब 1000 रुपए प्रति किलोलीटर घटा दिए हैं। दिल्ली में ATF की कीमत 92,323.02 रुपए से घटकर 91,393.39 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। ईंधन सस्ता होने से एयरलाइंस की ऑपरेशनल कॉस्ट घटेगी, जिसका फायदा हवाई टिकटों की कीमतों में कमी के रूप में यात्रियों को मिल सकता है।

Rule Changed : प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सरकार ने 1 फरवरी 2026 से संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। अब रजिस्ट्री के समय खरीदार, विक्रेता और गवाहों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन) कराना होगा। इसका मकसद जमीन-जायदाद के फर्जीवाड़े और बेनामी संपत्तियों पर रोक लगाना है। केंद्र सरकार की योजना के तहत इसे आगे चलकर पूरे देश में लागू किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related