Safidon factory fire accident : अब तक 9 महिलाओं की हो चुकी मौत, 3 की हालत नाजुक

Date:

Safidon factory fire accident : जींद के सफीदों की गीता कालोनी की फैक्टरी में हुए अग्निकांड के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात दो और महिलाओं की मौत हो गई। अब तक कुल नौ महिलाओं की मौत हो चुकी है। इनमें से एक महिला रोहतक पीजीआई व एक पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल थी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा व एसपी कुलदीप सिंह मंगलवार को पीजीआई रोहतक पहुंचे और यहां दाखिल चार लोगों का हालचाल जाना। यहां तीन महिलाएं आईसीयू में दाखिल हैं जबकि एक व्यक्ति वार्ड में दाखिल है। इन तीनों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

सात फरवरी को सफीदों की गीता कालोनी (Safidon factory fire accident) में अवैध रूप से चल रही रंग-गुलाल फैक्टरी में आग लग गई थी। सोमवार रात को इसमें गीता कालोनी निवासी कमलेश (54) की पीजीआई रोहतक तथा गांव सिंघपुरा निवासी राजबाला (40) की पानीपत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ मरने वाली महिला मजदूरों की संख्या अब नौ हो गई है। अभी तीन महिलाएं और एक पुरुष पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है।

Safidon factory fire: 9 women dead so far, 3 in critical condition
Safidon factory fire: 9 women dead so far, 3 in critical condition

 

डीसी व एसपी पीजीआई में दाखिल लोगों से मिले (Safidon factory fire accident)

मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा तथा एसपी कुलदीप सिंह पीजीआई रोहतक पहुंचे और फैक्टरी में हुई आगजनी में झुलसे उपचाराधीन मजदूरों का हालचाल जाना। दोनों अधिकारियों ने झुलसे लोगों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। दोनों अधिकारियों ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की। रोहतक पीजीआई में तीन महिलाएं व एक पुरुष दाखिल है। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि इनमें से एक महिला की हालत थोड़ी सी नाजुक है। चिकित्सकों ने कहा कि यहां दाखिल सभी को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। तीन महिलाएं आईसीयू में दाखिल हैं। इनमें से एक ही महिला वेंटिलेटर पर, जबकि एक पुरुष की हालत में सुधार होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

आरोपित फैक्टरी संचालक को दिल्ली लेकर गई पुलिस (Safidon factory fire accident)

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपित फैक्टरी संचालक राकेश को एसआईटी दिल्ली लेकर गई। राकेश ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह दिल्ली के सदर से कच्चा मेटीरियल खरीद कर लाता था। यहां से वह गुलाल तथा इसमें प्रयोग किया जाने वाला अन्य कच्चा माल लेकर आता था। यह कच्चा मेटीरियल होली से पहले ही मिलता था। वह पहले ही इसको खरीद कर ले आया था और फैक्टरी में स्टोर कर रखा था। वहीं इस मामले में रामकरण की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस उसे भी बुधवार को अदालत में पेश करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related