Sarpanch election : पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन

Date:

sarpanch election in haryana 2026 date : जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) व जींद उपमंडल अधिकारी सत्यवान सिंह मान ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 2026 के संबंध में हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत खंड जींद की ग्राम पंचायत चाबरी, मनोहरपुर, ललित खेड़ा, राजपुरा, ईक्कस व कर्मगढ़ की वार्डवार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन दो मार्च को कर दिया गया है।

एसडीएम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 12 सितंबर 2024 को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर नियम 8 (2) के अंतर्गत इन मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। यदि किसी मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित कोई दावा या आपत्ति है तो वह संबंधित ग्राम पंचायत में ग्राम सचिव अथवा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जींद के कार्यालय में निर्धारित अवधि के दौरान प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि दावा/आपत्ति दर्ज करने की अवधि से नौ मार्च तक है, जबकि दावों/आपत्तियों का निपटान 12 मार्च को होगा।

Sarpanch election : 16 मार्च तक दायर कर सकते हैं अपील

एसडीएम के अनुसार अपील दायर करने की अंतिम तिथि 16 मार्च तक रहेगी, जबकि अपील का निपटान 19 मार्च को होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त दावों व आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला निर्वाचक अधिकारी व उप मंडल अधिकारी नें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related