south africa vs afghanistan: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी पर 10 ओवर में 98

Date:

South Africa vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान आमने सामने हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनर क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने पारी को संभालने की कोशिश की। ग्रुप डी में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि सुपर आठ चरण में पहुंचने की दौड़ अब तेज हो गई है।

लेटस्ट अपडेट में 81 रनों पर साउथ अफ्रीका की 1 विकेट और 9. २ बोल

south africa vs afghanistan: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी पर, देखें अहम मुकाबले की झलक
south africa vs afghanistan: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी पर, देखें अहम मुकाबले की झलक

SA vs AFG LIVE मैच अपडेट और अहम जानकारी South Africa vs Afghanistan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव मैच में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। दोनों टीमें ग्रुप डी में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिससे उन्हें शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाने की उम्मीद है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने संभलकर बल्लेबाजी की शुरुआत की और शुरुआती झटके के बाद पारी को स्थिर करने की कोशिश की। South Africa vs Afghanistan

प्लेइंग इलेवन में किए गए बदलाव

दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश में एक एक बदलाव किया है। अफगानिस्तान की टीम में जिया उर रहमान की जगह युवा स्पिनर नूर अहमद को मौका दिया गया, इससे स्पिन आक्रमण को और मजबूत किया गया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में कॉर्बिन बॉश को आराम दिया गया। उनकी जगह ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को शामिल किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे बदलाव मैच की रणनीति को प्रभावित करते हैं, खासकर जब पिच स्पिन और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मददगार हो।

अफगानिस्तान के लिए क्यों है यह मैच अहम

ग्रुप डी में अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। उस हार के बाद टीम की स्थिति थोड़ी कमजोर हो गई है।

क्रिकेट विश्लेषक रवि मेहरा का कहना है कि अफगानिस्तान जैसी उभरती टीम के लिए हर मैच सीखने और आगे बढ़ने का अवसर होता है, लेकिन इस स्तर पर जीत ही आगे का रास्ता तय करती है।

दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में

ग्रुप डी पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका फिलहाल मजबूत स्थिति में है। टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया था और इससे उन्हें दो अंक के साथ बेहतर नेट रन रेट भी मिला। उनका नेट रन रेट 2.850 तक पहुंच गया है, जो इस ग्रुप में सबसे बेहतर माना जा रहा है। यही वजह है कि टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है।

शुरुआती बल्लेबाजी में संभलकर खेल

मुकाबले की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक और रयान ने पारी को स्थिर रखने का प्रयास किया। शुरुआती दबाव के बीच उनका लक्ष्य टीम को मजबूत शुरुआत देना है। टी20 क्रिकेट में ओपनिंग जोड़ी की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है क्योंकि शुरुआती ओवर ही पूरे मैच की दिशा तय कर सकते हैं।

लेटस्ट अपडेट में 81 रनों पर साउथ अफ्रीका की 1 विकेट और 9. २ बोल..

अब करीब 11 :43 पर यह स्कोर 98 पर पहुंच गया है जो एक विकेट के नुकसान के साथ 10 ओवर हुए है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related