Special Trains: होली के पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या सभी स्टेशन पर बढ़ जाती है जिसको देखते हुए रेलवे द्वारा 2 स्पेशल ट्रैन चलाई जा रही है। इसमें से एक गोमतीनगर से खातीपुर और लालकुआं से राजकोट के बीच चलेगी। यह ट्रैन साप्ताहिक है और कुछ विशेष तिथियों को चलाई जाएगी।
रेवाड़ी के साथ ही कई अन्य स्टेशन पर इस ट्रैन का ठहराव किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार ज्यादा भीड़ को संभालने के लिए यह कदम उठाया गया है। ताकि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा सके।
होली पर यात्रियों को राहत, दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन Special Trains

रेलवे ने होली के त्यौहार के समय ज्यादा भीड़ होने के कारण काफी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह ट्रैन मार्च में कुछ समय के लिए चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्णय खास तौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो त्योहार पर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और जिन्हें टिकट मिलने में कठिनाई होती है।
गोमतीनगर से खातीपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
गोमतीनगर से खातीपुर के बीच विशेष ट्रेन 3 मार्च से 24 मार्च तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। इसकी समय सरणी कुछ इस प्रकार है –
हर मंगलवार रात 11.55 बजे गोमतीनगर से प्रस्थान फिर अगले दिन शाम करीब 5.30 बजे खातीपुर पहुंचना इसके बाद वापसी यात्रा के लिए हर बुधवार शाम 6.50 बजे खातीपुर से रवाना होना और गुरुवार सुबह 11.45 बजे गोमतीनगर पहुंचना इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। इससे हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। Special Trains
मुख्य स्टॉपेज कुछ इस प्रकार है
बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद , गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह ट्रेन खास तौर पर फायदेमंद मानी जा रही है क्योंकि यहां से बड़ी संख्या में लोग त्योहारों पर यात्रा करते हैं।
कोच और सुविधाएं Special Trains
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 डिब्बों की व्यवस्था की गई है। इनमें शामिल हैं एक सेकंड एसी कोच और चार थर्ड एसी कोच के अलावा ग्यारह स्लीपर कोच और चार सामान्य श्रेणी के डिब्बे के साथ ही एक गार्ड कोच भी शामिल है। रेलवे का कहना है कि यह व्यवस्था अतिरिक्त भीड़ को संभालने में मदद करेगी और टिकट की उपलब्धता बढ़ाएगी।
लालकुआं से राजकोट के बीच भी स्पेशल ट्रेन
यह ट्रैन 1 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी इसमें समय सारणी हर रविवार दोपहर 12.35 बजे लालकुआं से प्रस्थान कर हर सोमवार रात 10.30 बजे राजकोट से वापसी आएगी। यह ट्रेन उत्तर भारत से पश्चिम भारत की यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है।
क्यों जरूरी है यह फैसला
त्योहारों के समय रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों को राहत देता है।

