Sports Nursery : अप्रैल माह में जिले को नई खेल नर्सरियां अलाट की जाएंगी। नए सत्र में नर्सरी अलाट करने को लेकर खेल विभाग ने नर्सरी संचालकों ने आवेदन मांगे थे। जिलेभर से कुल 363 आवेदन आए हैं, जिसमें 27 विभागीय नर्सरियाें के हैं। वहीं 29 खेलों के लिए 336 आवेदन सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों व निजी स्कूल की नर्सरी संचालकों द्वारा किए गए हैं।
नर्सरी के लिए आवेदन मांगे गए (Sports Nursery)
प्राइवेट खेल नर्सरियों में इसमें सबसे ज्यादा 77 आवेदन कबड्डी नर्सरी के लिए आए हैं। इसके बाद एथलेटिक्स के लिए 48 व तीसरे नंबर पर कुश्ती के लिए 40 आवेदन आए हैं। अप्रैल माह की शुरुआत में नर्सरियां शुरू हो जाएंगी। इस बार की खास बात यह है कि निजी स्कूल संचालकों से भी नर्सरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जबकि पिछली बार केवल सरकारी स्कूलों व ग्राम पंचायतों को खेल नर्सरियां अलाट की गई थी। इस बार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में शामिल खेल नर्सरी खोली जाएंगी।

खिलाड़ियों को कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ? (Sports Nursery)
विभाग द्वारा इन संस्थानों को हिदायत अनुसार 20 से 25 हजार रुपये प्रशिक्षकों को मानदेय व 1500 से दो हजार रुपये खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बतां दे कि सत्र 2025-26 में अलाट हुई खेल नर्सरियां 31 जनवरी को बंद हो चुकी हैं। अब अप्रैल माह में नई खेल नर्सरियां अलाट होंगी। पिछले सत्र में जिले में 58 खेल नर्सरियां ग्राम पंचायतों व सरकारी स्कूलों को अलाट थी। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी को महीने में 22 दिन हाजिरी लगानी अनिवार्य होती है। हाजिरी के आधार पर ही खिलाड़ियों को डाइट राशि प्रदान की जाती है। खेल विभाग की ओर से आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की राशि दी जाती है।
खेल का नाम-आवेदनों की संख्या (Sports Nursery)
- आर्चरी-8
- एथलेटिक्स-48
- बैडमिंटन-1
- बास्केटबाल-20
- बाक्सिंग-8
- कनोइंग-1
- क्रिकेट-3
- साइकिलिंग-2
- घुड़सवारी-1
- फेंसिंग-4
- फुटबाल-18
- हैंडबाल-19
- हाकी-11
- जूडो-3
- कबड्डी-77
- कराटे-3
- खो-खो-17
- नेटबाल-3
- रोइंग-3
- शूटिंग-4
- स्केटिंग-1
- स्वीमिंग-16
- टेबल टेनिस-3
- ताइक्वांडो-1
- वालीबाल-7
- वेटलिफ्टिंग-1
- कुश्ती-40
- वुशू-9
- योगा-4
- कुल-336
जिलेभर से आए हैं 363 आवेदन (Sports Nursery)
खेल विभाग की ओर से नए सत्र में खेल नर्सरियां अलाट की जाएंगी। कुल 363 आवेदन आए हैं, जिसमें 27 विभागीय नर्सरियों के हैं। जैसे ही विभाग की ओर से नई खेल नर्सरियां अलाट होंगी तो नर्सरी संचालकों व खिलाड़ियों को अवगत करवा दिया जाएगा।

