T20 World Cup 2026 :नई दिल्ली। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की इनाम राशि देने की घोषणा की है।
यह इनाम राशि केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसे टीम के सपोर्ट स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले सदस्यों के बीच भी बांटा जाएगा। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम की सफलता में खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ की भी अहम भूमिका होती है।
T20 World Cup : अहमदाबाद में खेला गया फाइनल मुकाबला
टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ मुकाबलों में टीम कमजोर भी नजर आई, लेकिन बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बेहतरीन साझेदारी ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और आखिरकार भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 96 रन से जीत लिया।

ICC की तरफ से भी मिला करोड़ों का इनाम
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपये) की इनाम राशि मिली है। वहीं उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.7 करोड़ रुपये मिले हैं। यह राशि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा दी जाती है, जबकि BCCI की तरफ से घोषित 131 करोड़ रुपये की राशि इससे अलग है।
T20 World Cup : भारत ने तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप
भारतीय टीम अब तक तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है।
- 2007-दक्षिण अफ्रीका में भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता
- 2024-वेस्टइंडीज में भारत ने दूसरा खिताब जीता
- 2026-न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियन बना
- भारत लगातार दो बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है।
पिछले 20 महीनों में तीसरा ICC खिताब
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में है। पिछले 20 महीनों में यह तीसरा मौका है जब भारत ने ICC टूर्नामेंट जीता है। जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप, मार्च 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी और इस साल टी-20 वर्ल्ड कप फिर से जीतकर 20 महीने में तीसरी बड़ी सीरिज अपने नाम कर ली है।
भारतीय क्रिकेट टीम की बात की जाए तो लगातार अपनी धमक दिखा रही है। क्योंकि पछले 20 महीने में तीसरी बार ऐसा मौका आया है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी खिताब जीत लिया हो। क्योंकि इससे पहले जून 2024 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद पिछले साल यानी 2025 मार्च भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब फिर से टी-20 वर्ल्ड कप जीत कर नया इतिहास रच दिया है।

