Tata sierra ev: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स अपने कई जबरदस्त प्रोदावत कार मार्किट में लॉन्च कर रही है जिसके चलते कुछ मॉडल्स लोगों को काफी पसंद भी आ रहे है ऐसे ही कंपनी की और से इस बार टाटा सिएरा को लॉन्च किया गया था जो पेट्रोल और डीजल में धूम मचने के बाद अब इलेक्ट्रिक रूप में तहलका मचाने को तैयार हो रही है। Tata sierra ev
जिसके चलते ऑटो सेक्टर में सिएरा ईवी के बारे में चर्चाए और भी तेज हो रही है। जिसके चलते सेगमेंट में कई दिग्गजों की नींद उड़ने की तैयारी में है।
कब आएगी सिएरा ईवी Tata sierra ev

कुछ रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार टाटा सियरा ईवी साल 2026 के अप्रैल से जून तक आधिकारिक रूप से शोरूम्स में आने की उम्मीद है इस बारे में टेस्टिंग के दौरान की कई तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है। जिसके चलते यह साफ है की कंपनी जल्द ही सियरा के इस नए मॉडल को मार्किट में ला सकती है।
एक्टि.ईवी पावर और परफॉर्मेंस का मेल Tata sierra ev
टाटा सिएरा ईवी को कंपनी के अत्याधुनिक Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर भविष्य की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। चर्चा है कि इसमें दो विकल्प मिलेंगे एक 55 kWh और दूसरा 65 kWh का बैटरी पैक। बड़ी बैटरी के साथ यह एसयूवी सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने का दम रखेगी, जो लंबी यात्राओं के शौकीनों के लिए एक बड़ी राहत होगी।
यह कार न केवल रियर-व्हील ड्राइव बल्कि ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प में भी उपलब्ध होगी, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाएगी।
डिजाइन Tata sierra ev
डिजाइन के मामले में सिएरा ईवी काफी जबरदस्त है। इसमें वही क्लासिक बॉक्सी लुक मिलेगा जिसने 90 के दशक में लोगों को दीवाना बनाया था। बंद ग्रिल और पूरी चौड़ाई में फैली हुई फ्यूचरिस्टिक LED लाइट बार इसे एक प्रीमियम पहचान देती है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो हवा के दबाव को कम करने के लिए इसमें फ्लश डोर हैंडल्स और मस्कुलर व्हील आर्चेस के साथ नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रियर लुक में पीछे की तरफ कनेक्टेड टेल लैंप्स रात के अंधेरे में इसे बेहद आकर्षक लुक प्रदान करते हैं।
इंटीरियर
गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास होगा। टाटा ने इसके इंटीरियर को बेहद क्लीन होने के साथ ही हाई-टेक रखा है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन मिल सकती हैं। पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा इसे एक परफेक्ट फैमिली एसयूवी बनाते हैं। इसमें लेवल 2 ADAS दिया जाएगा, जो सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करेगा।
कीमत और मुकाबला
बाजार में सिएरा ईवी की सीधी टक्कर महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक रेंज और हुंडई की आयोनिक सीरीज से हो सकती है। अनुमान है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। यह टाटा कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच के गैप को भरने का काम करेगी।

