Haryana Roadways Fare hike : हरियाणा में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ, इन रुटों पर देना होगा अब इतना किराया

Date:

Haryana Roadways fare hike : हरियाणा रोडवेज एक बार फिर से कई रुटों पर बस का किराया बढ़ा दिया है, जिसके चलते आम यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। बता दें कि, हिसार शहर से एक अहम सूचना आई है। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग ने मिलकर नई पहल की है। अब हिसार बस स्टैंड के पिछले गेट से सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ अब यात्रियों को पहले से ज्यादा किराया देना होगा। बरहाल्, हिसार के कई रूटों के लिए 600 बसों का संचालन पिछले गेट से शुरू किया जाएगा। इसके चलते किराए में भी बढ़ोतरी होगी। 

शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पिछले गेट से चलाई जाएगी रोडवेज

हिसार रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के मुताबिक, ”पहले चरण में लगभग 600 बसों का संचालन पिछले गेट से शुरू किया जाएगा। इसके पश्चात दूसरे चरण में 600 और बसें इसी रास्ते से चलेंगी। दूसरे फेज में दिल्ली, पानीपत और जींद रूट की बसें भी पिछले गेट से चलाई जाएंगी। इस व्यवस्था से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में बेहद हद तक राहत मिलेगी।

The burden on the pockets of bus passengers in Haryana has increased, now they will have to pay this much fare on these routes

हिसार रुटों की ये रही किराए की नई लिस्ट

  1. हिसार से सिरसा- पहले 105 थे, अब 110 रुपये देना अनिवार्य है।
  2. हिसार से सिरसा- पहले 315 थे, अब 325 रुपये देना अनिवार्य है। (AC BUS)
  3. हिसार से उकलाना – पहले 60 थे, अब 65 रुपये देना अनिवार्य है। 
  4. हिसार से फतेहाबाद- पहले 50 थे, अब 55 रुपये देना अनिवार्य है।  
  5. हिसार से अग्रोहा – पहले 25 थे, अब 30 रुपये देना अनिवार्य है। 
  6. हिसार से बरवाला- पहले 45 थे, अब 50 रुपये देना अनिवार्य है।  
  7. हिसार से आदमपुर- पहले 45 थे, अब 50 रुपये देना अनिवार्य है।  

6 किमी लंबा रास्ता के लिए बढ़ा किराया

हिसार में रूट बदलने से सिरसा रूट करीब 4 किलोमीटर और चंडीगढ़ रूट तकरीबन 6 किलोमीटर लंबा हो गया है। इसके चलते इन रूटों पर किराए में कुछ बढ़ोतरी की गई है।

इन 20 रूटों पर भी होगा संचालन

बता दें कि हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन हिसार डिपो के पिछले गेट से कई रुटों का संचालन होगा जैसा कि सिरसा, चंडीगढ़, शिमला, पॉटा साहिब, गंगानगर, बठिंडा, हनुमानगढ़, डबवाली, फतेहाबाद, अनूपगढ़, बालसमंद, भादरा, खारिया, डोबी, सरसाना, बासड़ा, बुड़ाक, बगला, काबरेल और आदमपुर जैसे रूट शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related