Sports nurseries : जींद जिले की 27 विभागीय खेल नर्सरियां हुई शुरू, प्राइवेट खेल नर्सरियों के लिए 336 आवेदन

Date:

Sports nurseries : जिले की 27 विभागीय खेल नर्सरियों में एक अप्रैल से नर्सरियां शुरू हो गई हैं। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं, वहीं 10 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। विभागीय खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को ट्रायल आयोजित की गई थी। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु आठ से 19 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी। इसमें बास्केटबाल, वालीबाल, कुश्ती, हाकी, हैंडबाल, फुटबाल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, जूडो, रोइंग व कैनोइंग जैसे खेल के लिए खिलाड़ी विभागीय खेल नर्सरियों में अभ्यास कर सकते हैं। वहीं निजी खेल नर्सरियां अलाट होने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि खेल विभाग की ओर से अप्रैल माह के पहले या दूसरे सप्ताह में निजी खेल नर्सरियां अलाट करने का प्रयास रहेगा। हालांकि पिछले सत्र में 58 खेल नर्सरियां अलाट की गई थी। वहीं इस सत्र में 29 खेलों के लिए 336 आवेदन सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों व निजी स्कूल की नर्सरी संचालकों द्वारा किए गए हैं।

Uchana news: Work on CM's announcements begins in Jind, Rs 50 crore approved under Mahagram Yojana
Uchana news: Work on CM’s announcements begins in Jind, Rs 50 crore approved under Mahagram Yojana

 

प्राइवेट खेल नर्सरियों में कितने आवेदन आए हैं ? (Sports nurseries)

प्राइवेट खेल नर्सरियों में इसमें सबसे ज्यादा 77 आवेदन कबड्डी नर्सरी के लिए आए हैं। इसके बाद एथलेटिक्स के लिए 48 व तीसरे नंबर पर कुश्ती के लिए 40 आवेदन आए हैं। वहीं आर्चरी के लिए आठ, बैडमिंटन के लिए एक, बास्केटबाल के लिए 20, बाक्सिंग के लिए आठ, कनोइंग के लिए एक, क्रिकेट के तीन, साइकिलिंग के लिए दो, घुड़सवारी के लिए, फेंसिंग के लिए चार, फुटबाल के लिए 18, हैंडबाल के लिए 19, हाकी के लिए 11, जूडो के लिए तीन, कराटे के लिए तीन, खो-खो के लिए 17, नेटबाल के लिए तीन, रोइंग के लिए तीन, शूटिंग के लिए चार, स्केटिंग के लिए एक, स्वीमिंग के लिए 16, टेबल टेनिस के लिए तीन, ताइक्वांडो के लिए एक, वालीबाल के लिए सात, वेटलिफ्टिंग के लिए वुशू के लिए नौ व योगा के लिए चार आवेदन आए हैं।

खिलाड़ियों को कितने रुपये छात्रवृति दी जाएगी ? (Sports nurseries)

इस बार की खास बात यह है कि निजी स्कूल संचालकों से भी नर्सरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जबकि पिछली बार केवल सरकारी स्कूलों व ग्राम पंचायतों को खेल नर्सरियां अलाट की गई थी। इस बार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में शामिल खेल नर्सरी खोली जाएंगी। विभाग द्वारा इन संस्थानों को हिदायत अनुसार 20 से 25 हजार रुपये प्रशिक्षकों को मानदेय व 1500 से दो हजार रुपये खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बतां दे कि सत्र 2025-26 में अलाट हुई खेल नर्सरियां 31 जनवरी को बंद हो चुकी हैं।

Uchana news: Work on CM's announcements begins in Jind, Rs 50 crore approved under Mahagram Yojana
Uchana news: Work on CM’s announcements begins in Jind, Rs 50 crore approved under Mahagram Yojana

 

अब अप्रैल माह में नई खेल नर्सरियां अलाट होंगी। पिछले सत्र में जिले में 58 खेल नर्सरियां ग्राम पंचायतों व सरकारी स्कूलों को अलाट थी। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। खिलाड़ी को महीने में 22 दिन हाजिरी लगानी अनिवार्य होती है। हाजिरी के आधार पर ही खिलाड़ियों को डाइट राशि प्रदान की जाती है। खेल विभाग की ओर से आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की राशि दी जाती है।

यह हैं विभागीय खेल नर्सरियां (Sports nurseries)

जिले में 27 सरकारी विभागीय खेल नर्सरियां हैं, जो एक अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसमें मिनी स्टेडियम पोली, राजकीय गांधी खेल परिसर नंदगढ़, अर्जुन स्टेडियम, लजवाना स्टेडियम, नवदीप स्टेडियम नरवाना, राजीव गांधी खेल परिसर हमीरगढ़, एकलव्य स्टेडियम जींद, हथवाला स्टेडियम, राजीव गांधी खेल परिसर गांगोली, महाराज जन्मेजय स्टेडियम सफीदों शामिल हैं।

एक अप्रैल से विभागीय खेल नर्सरियां शुरू हो रही हैं। वहीं निजी खेल नर्सरियां जल्द अलाट होंगी। निजी खेल नर्सरियों के लिए 336 आवेदन आए थे। इस बार ओलंपिक, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में शामिल खेल नर्सरियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जैसे ही निजी खेल नर्सरियां अलाट होंगी तो संचालकों को अवगत करवा दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related