UPSC Success Story : आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहा था, तभी आया यूपीएससी रिजल्ट और बन गया IAS, किसान का बेटा

Date:

UPSC Success Story : हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा गांव के किसान के बेटे विकास कुंडू ने यूपीएससी की परीक्षा में आल इंडिया 27वां रैंक हासिल किया है। वहीं नरवाना की स्वाति आर्या ने 366वां रैंक हासिल किया है। विकास कुंडू ने छठी बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी।

हैदराबाद आइपीएस की ट्रेनिंग चल रही है (UPSC Success Story)

पिछले साल उनका 288वां रैंक आया था और आइपीएस के लिए चयन हुआ था। फिलहाल विकास कुंडू की हैदराबाद आइपीएस की ट्रेनिंग चल रही है। लेकिन 288वीं रैंक से विकास संतुष्ट नहीं थे। उनका मानना था कि इससे अच्छा रैंक उसकाे मिलना चाहिए था। इसलिए उन्होंने दोबारा परीक्षा देने का फैसला लिया। इसके बारे में परिवार वालों को नहीं बताया। क्योंकि परिवार वालों का कहना था कि उनकी अच्छी रैंक आई है।

UPSC Success Story: While training for IPS, UPSC result came and farmer's son became IAS
UPSC Success Story: While training for IPS, UPSC result came and farmer’s son became IAS

 

विकास कुंडू के परिवार के बारे में जानें (UPSC Success Story)

आइपीएस की ट्रेनिंग पूरी करके ज्वाइन करें। परिवार के कहने पर ही विकास ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए। लेकिन उन्होंने आइएएस बनने का जो सपना संजोया था, उसको पूरा करने के लिए वह तैयारी करते रहे। ट्रेनिंग के दौरान जितना भी समय मिलता, उसमें तैयारी करके दोबारा परीक्षा दी। शुक्रवार को जब परिणाम आया और देशभर में 27वां रैंक मिला, तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। उसकी आइपीएस की भी ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी और उसके बाद कैडर मिलना था। विकास के पिता कर्ण कुंडू किसान हैं और मां गृहणी हैं।

सेल्फ स्टडी की, बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी था (UPSC Success Story)

उनकी मां ने बताया कि विकास बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा द्रोणाचार्य स्कूल लोहचब और 12वीं कक्षा की पढ़ाई डीएवी स्कूल जींद से की। उसके बाद किरोड़ीमल कालेज दिल्ली से डिग्री की। उनका बचपन से ही आइएएस बनने का सपना था। विकास ने यूपीएससी की तैयारी के लिए कुछ समय कोचिंग की। लेकिन ज्यादातर समय सेल्फ स्टडी ही करते थे। अब 27वां रैंक आया है, तो विकास भी संतुष्ट है। आइएएस अधिकारी बनने से बड़ा कोई सपना नहीं हो सकता। उसने ये सब अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related