Vaishno Devi Special Train: जैसे ही स्कूलों में छुटियों का सीजन शुरू हो रहा है वैसे ही सभी घूमने और धार्मिक स्थलों पर यात्रा के लिए निकलते है। जिसके चलते इन दिनों में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार उत्तर भारत से माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ जाती है। जिसके चलते इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने काफी अहम फैसला लिया है।
दिल्ली से कटरा के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था। जिसके चलते अब हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों को काफी राहत मिली है।
श्रद्धालुओं के लिए वैष्णो देवी स्पेशल का शेड्यूल Vaishno Devi Special Train

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए विशेष आरक्षित ट्रेनों का खाका तैयार कर लिया गया है। जिसके चलते ट्रेन नंबर 04081/82 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा यह स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक पटरियों पर दौड़ेगी। और यह ट्रेन हर हफ्ते सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में भी इसी शेड्यूल के अनुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
यह ट्रेन वाया हरियाणा होकर गुजरेगी, जिससे सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र जैसे बेल्ट के यात्रियों को सीधे तौर पर कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। Vaishno Devi Special Train
यूपी और बिहार के यात्रियों के लिए भी राहत
सिर्फ वैष्णो देवी ही नहीं, रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले प्रवासियों और पर्यटकों का भी ख्याल रखा है। इससे ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल (04314/13) उत्तराखंड से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए सप्ताह में दो दिन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। और ऋषिकेश-गोरखपुर साप्ताहिक: गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल सेवा शुरू की गई है।
अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक (04610/09): पंजाब से बिहार को जोड़ने वाली यह ट्रेन अमृतसर से हर रविवार और बरौनी से हर मंगलवार को संचालित होगी। वाराणसी-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल दैनिक यात्रियों और कम दूरी के मुसाफिरों के लिए वाराणसी-लखनऊ ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है।
क्यों जरूरी था यह फैसला Vaishno Devi Special Train
जैसे की पहले भी बताया गया है कि गर्मियों के दिनों में न केवल पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख करते हैं, बल्कि विभिन्न शहरों में काम करने वाले लोग भी अपने पैतृक गांव लौटते हैं।
इस वेटिंग लिस्ट 300 के पार पहुंच जाती है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के आने से कंफर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे उन श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो आखिरी समय में यात्रा की योजना बनाते हैं। साथ ही, स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और स्टेशनों पर होने वाली आपाधापी पर भी लगाम लगेगी।

