Voter search by name 2026 : मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। BMC Election 2026 के तहत 15 जनवरी 2026 को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। इस बार बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में मतदान से पहले सबसे जरूरी काम है वोटर लिस्ट 2026 में अपना नाम चेक करना।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 15 जनवरी को महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं में एक साथ वोटिंग होगी। अनुमान है कि इस दौरान एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिन मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज होगा, केवल वही मतदान कर सकेंगे। चुनाव के नतीजे 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं। 227 वार्डों वाली बीएमसी के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 879 महिला और 821 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। बीएमसी को एशिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर महानगरपालिका माना जाता है, इसलिए इसका चुनाव हमेशा हाई प्रोफाइल सिविक इलेक्शन माना जाता है।
Voter search by name 2026 : वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का आसान तरीका जानें
वोटर्स के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए चुनाव आयोग ने कई आसान और ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराए हैं। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mahasecvoterlist.in पर जाकर मतदाता अपना पूरा नाम या EPIC नंबर दर्ज कर सकते हैं। कुछ ही सेकंड में वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाती है।

इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) यानी voters.eci.gov.in पर भी “Search Your Name in Voter List” विकल्प के जरिए नाम चेक किया जा सकता है। यहां EPIC नंबर डालते ही मतदान केंद्र और वोटर विवरण की पूरी जानकारी मिल जाती है। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं के लिए Voter Helpline App भी बेहद उपयोगी है। इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर वोटर लिस्ट में नाम, मतदान केंद्र का पता और अन्य जरूरी चुनावी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
Voter search by name 2026 : NOTA का ऑप्शन भी कर सकते हैं इस्तेमाल
मतदान के दिन मतदाता को अपने तय मतदान केंद्र पर पहुंचना होगा। वहां पहले नाम और पहचान पत्र की जांच की जाएगी। इसके बाद उंगली पर स्याही लगाकर EVM मशीन से वोट डाला जाएगा। वोट डालने के बाद VVPAT स्लिप को लगभग 7 सेकंड तक देखकर मतदाता संतुष्ट हो सकते हैं। चाहें तो NOTA का विकल्प भी चुन सकते हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें और 15 जनवरी को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

