Weather Gurugram अपडेट और AQI स्थिति का ताजा विश्लेषण

Date:

Weather Gurugram: हरियाणा में लगातार पिछले कुछ समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है इसी के चलते तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। गुरुग्राम में मौसम की बात करें तो यहाँ तापमान करीब 26 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि कल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

दिन में धुप होने के कारण तापमान में वृद्धि देखने को मिलती है और रात फिर से ठंडी होती है। हवा की गति भी करीब 4 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की दर्ज की गई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट है हालांकि अब आने वाले समय में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसी के चलते AOI के स्तर पर असर डाल सकता है।

Gurgaon Weather Updates and Latest Analysis of AQI Status

गुरुग्राम मौसम और AQI की जानकारी Weather Gurugram

गुरुग्राम में अभी मौसम न ज्यादा ठंडा और न ही ज्यादा गर्म है। दिन में धुप के कारण गर्मी और रात को हलकी ठंड लगती है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान लगभग 26.2 डिग्री तक रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार लगभग 4.3 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है। सुबह सूरज का उदय करीब 07:04 बजे और सूर्यास्त लगभग 06:08 बजे होने का अनुमान है।

आने वाले सप्ताह का तापमान अनुमान Weather Gurugram

अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते तापमान कुछ इस प्रकार रहेगा – बुधवार को लगभग 20.5 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को लगभग 19.6 डिग्री सेल्सियस इसके बाद शुक्रवार को लगभग 19.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि शनिवार को करीब 21.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ फिर रविवार को लगभग 20.5 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को करीब 22.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। यह मौसम सामान्य सर्दियों के अंत का संकेत देता है, जहां तापमान धीरे धीरे स्थिर होता है। Weather Gurugram

वायु गुणवत्ता सूचकांक क्या बताता है

AQI यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक शहर की हवा की शुद्धता का संकेत देता है। SAFAR India के अनुसार AQI की श्रेणियां इस प्रकार मानी जाती हैं: 0 से 50 अच्छा और 50 से 100 संतोषजनक जबकि 100 से 200 मध्यम और 200 से 300 खराब जबकि 300 से ऊपर बहुत खराब या गंभीर माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जब AQI 200 से ऊपर जाता है, तो बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्या वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। Weather Gurugram

गुरुग्राम जैसे शहरों में मौसम बदलते मौसम के साथ संतुलित रहता है, लेकिन प्रदूषण का स्तर एक अहम चिंता बना रहता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के महीने में तापमान धीरे धीरे बढ़ना शुरू हो जाता है। इस दौरान सुबह और रात ठंडी रहती है, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस होती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related