Weather haryana: हरियाणा मौसम अपडेट में बदलाव, तीन दिन बारिश और तेज हवा का अनुमान

Date:

Weather haryana: हरियाणा में मौसम में पिछले कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते आने वाले दिनों में तेज हवा और बारिश के साथ ओलवृक्ष होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 17 मार्च से लेकर 20 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके चलते गर्मी से राहत मिलेगी।

पहले ही बदला मौसम का मिजाज Weather haryana

Weather haryana: हरियाणा मौसम अपडेट में बदलाव, तीन दिन बारिश और तेज हवा का अनुमान
Weather haryana: हरियाणा मौसम अपडेट में बदलाव, तीन दिन बारिश और तेज हवा का अनुमान

पिछले कुछ दिनों में भी औसत से अधिक तापमान के बीच बारिश आने से तापमान में गिरावट आई है जिसे मौसम सुहावना हो गया है। इसी के चलते कई जिलों में बदल छाए रहने के कारण हलकी बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे है।

तापमान में भी स्पष्ट गिरावट देखी गई Weather haryana

इस के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान इस प्रकार रहा है इसमें गुरुग्राम में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान लगभग 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा है जबकि सुबह का औसत तापमान करीब 14 डिग्री और यह बदलाव खासकर सुबह और शाम के समय महसूस किया जा रहा है।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में 17 और 18 मार्च के दौरान आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के साथ ही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी 19 और 20 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं, गति करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका भी है। Weather haryana

क्यों हो रहा है मौसम में यह बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक ऐसी प्रणाली है जो भूमध्य सागर क्षेत्र से नमी लेकर उत्तर भारत तक पहुंचती है। इससे बादल बनते हैं और बारिश होती है जिसके चलते तापमान अस्थायी रूप से गिरता है इस समय यह सिस्टम सक्रिय होने के कारण हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में मौसम बदल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related